{"_id":"6696ae05722f611ac30cd3c9","slug":"an-attempt-was-made-to-burn-the-bike-for-not-giving-it-in-dowry-etah-news-c-163-1-eta1001-119846-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दहेज में बाइक न देने पर जलाने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दहेज में बाइक न देने पर जलाने का किया प्रयास
Tue, 16 Jul 2024 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 16 Jul 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना नयागांव में गांव अलीपुर निवासी एक महिला ने पति सहित पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने अतिरिक्त दहेज में बाइक व नकदी न देने पर मिट्टी का तेल डालकर जलाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।
थाना नयागांव में अलीपुर निवासी हुमा बानो ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया उसका निकाह गांव के ही आसिफ हुसैन के साथ 26 मई 2023 को हुआ था। निकाह में सामर्थ्य के अनुसार सोने, चांदी के जेवर, गृहस्थी का सामान और ढाई लाख रुपये नकद दिए थे। निकाह के कुछ समय बाद ही पति आसिफ हुसैन सहित ससुराल के अन्य लोग परेशान करने लगे। ससुर साकिब हुसैन, सास केसरी बेगम उर्फ गुल्लनियां और ननद सबा व सब्बू जो कि इसी मकान में साझे में रहते हैं। यह लोग दहेज कम बताकर एक नई बुलेट बाइक और व्यापार के लिए 5 लाख रुपये नकद की मांग करने लगे।
जब मैंने कहा कि पिताजी हृदय रोगी हैं और मां की भी कैंसर के चलते मौत हो गई। इलाज में लाखों रुपये खर्च हुए हैं। घर बेचकर मेरी शादी की है, जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति खराब है। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं कर सकते। इसी बात से नाराज होकर इन लोगों ने शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान किया और कहा कि मिट्टी का तेल डालकर तुझे आग लगाकर जान से मार देंगे। 25 अक्तूबर 2023 को आसिफ हुसैन के साथ सास-ससुर और ननद मेरे ऊपर मिट्टी का तेल डालकर जलाने के लिए नदी की तरफ ले जा रहे थे।
विज्ञापन
चीख पुकार सुनकर गांव के लोग आए और उन्होंने बचाया। इसके बाद मैंने थाने में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र दिया था। जहां उच्चाधिकारियों के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।