{"_id":"58fe33ef4f1c1b876dc0c636","slug":"ameer-khusro-park-in-bad-condition-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमीर खुसरो पार्क बदहाल, गेट का बोर्ड ही टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमीर खुसरो पार्क बदहाल, गेट का बोर्ड ही टूटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा।
Updated Mon, 24 Apr 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
अमीर खुसरो पार्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर के तहसील रोड स्थित हजरत अमीर खुसरो उद्यान अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। एक माह से पार्क की पहले तो ट्रैक्टर की टक्कर से दीवार धाराशायी हो गई। जिसके बाद भी किसी ने उसकी कोई सुध नहीं ली। पार्क के मेन गेट पर लगे बोर्ड ही उखड़ा हुआ है।
अमीर खुसरो पार्क की दीवार टूटने से हर समय पार्क के अंदर आवारा पशु विचरण करते रहते हैं। वहीं खुसरों के पार्क पर लगा बोर्ड भी टूट गया है। दीवार टूटने की शिकायत ईओ आदित्य प्रकाश से की गई। कुछ समाजसेवी ठेकेदारों ने दीवार बनावाने का जिम्मा लिया, लेकिन इसके बाद दीवार को आज तक नहीं बनवाया गया। दीवार बनवाने वाले समाजसेवियों ने अभी तक टूटी हुई दीवार को देखा नहीं है।
दीवार टूटी होने से आवारा जानवर पहुंचकर वहां के पेड़ पोधों एवं सुंदरीकरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं। नगर के सतेंद्र पांडे, जाहिद अली निजामी, खालिद पहलवान, डा. अरविंद कुमार सविता, डा. शाकिर अली मंसूरी, बालकिशन गुप्ता, केशव कश्यप, शाहिद मलिक, अंकुर कुमार, चरत द्विवेदी आदि ने पार्क की दीवार ठीक कराए जाने की मांग की।