{"_id":"64cbee71b1580ca22903a116","slug":"ambulance-stood-at-the-hospital-gate-for-an-hour-newborn-died-etah-news-c-163-1-sagr1016-3286-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: एक घंटे अस्पताल के गेट पर खड़ी रही एंबुलेंस, नवजात की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: एक घंटे अस्पताल के गेट पर खड़ी रही एंबुलेंस, नवजात की मौत
Thu, 03 Aug 2023 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 03 Aug 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
सकीट। एंबुलेंस में प्रसव के बाद बच्चा जन्मा। एंबुलेंस अस्पताल तक पहुंच भी गई। लेकिन एक घंटे गेट पर खड़ी रही। आराेप है कि अस्पताल के स्टाफ को सूचना देने के बाद भी काफी देर तक कोई नहीं पहुंचा और नवजात की मौत हो गई।
पूरा मामला सकीट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। मोहल्ला अथाई निवासी उदयवीर सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री लवली प्रसव पीड़ा से परेशान थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे सरकार एंबुलेंस से उसे सीएचसी सकीट पर लेकर आए। एंबुलेंस गेट पर पहुंच गई थी, लेकिन करीब एक घंटे तक यहां खड़ी रही। इस बीच सूचना देने पर भी अस्पताल का कोई कर्मचारी निकलकर नहीं आया। पत्नी मंजू ने कई बार कर्मचारियों से जाकर कहा तो घंटेभर बाद एक स्टाफ नर्स देखने को पहुंचीं।
लेकिन तब तक एंबुलेंस में ही बच्चा पैदा हो चुका था। जो मरणासन्न अवस्था में था। स्टाफ नर्स ने उस बच्चे अस्पताल में ले जाकर जांच की और मृत बता दिया गया। मौत की खबर सुनते ही परिजन आक्रोशित हो गए। लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। चिकित्सकों, कर्मचारियों ने काफी-समझा-बुझाकर इनको शांत कराया।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे के अनुसार एंबुलेंस आने के कुछ मिनट बाद ही स्टाफ नर्स ने वहां पहुंचकर देखा। तब तक बच्चा पैदा हो चुका था। जच्चा को सीएचसी पर भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। लापरवाही का आरोप निराधार है। फिर भी इस बारे में जांच की जा रही है। कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. गौरव यादव, एमओआईसी