फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Ambulance did not reach on time, patient reached hospital by e-rickshaw

Etah News: समय से नहीं पहुंची एंबुलेंस, ई-रिक्शा से अस्पताल पहुंचा मरीज

Mon, 23 Dec 2024 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 23 Dec 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Ambulance did not reach on time, patient reached hospital by e-rickshaw
एटा। जिले में आए दिन एंबुलेंस की लापरवाही देखने को मिल रही है। सोमवार को एक मरीज के इलाज के लिए 108 पर कॉल की गई। करीब 30 मिनट तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस कारण उसे ई-रिक्शा से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला वनगांव निवासी सुदामा ने बताया बेटे का झगड़ा हो गया था। मारपीट में चोट ज्यादा लग गई। मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए 108 नंबर पर कॉल की। लेकिन 30 मिनट तक एंबुलेंस नहीं आई। इससे बेटे को ई-रिक्शा से इलाज के लिए ले जाना पड़ा। वहीं, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अर्जुन त्यागी ने बताया कि कॉल आने के बाद 14 मिनट में बताए गए स्थान पर एंबुलेंस पहुंच गई थी। एंबुलेंस न पहुंचने का जो आरोप लगाया गया है, वो गलत है। वाहन प्रभारी लोकमन सिंह ने बताया कि जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed