{"_id":"64d12998b45c429e4708f436","slug":"amargojias-gaurav-had-created-nuisance-three-arrested-etah-news-c-163-1-sagr1017-3544-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अमरगोजिया के गौरव ने कराया था उपद्रव, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अमरगोजिया के गौरव ने कराया था उपद्रव, तीन गिरफ्तार
Mon, 07 Aug 2023 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 07 Aug 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र आगरा रोड स्थित गांव अमरगोजिया निवासी गौरव ने साथियों से मिलकर कांवड़ियों से मारपीट कर दी थी। इसके बाद उपद्रव हुआ था। इस मामले में तीन नामजद और 15-20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार की सुबह तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि कांवड़ियों के साथ मारपीट, पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें संदीप निवासी गांव ढैकी बढैरा कोतवाली देहात, किशनपाल व राधेश्याम निवासीगण अमरगोजिया को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी गौरव फरार है, इसकी तलाश की जा रही है। एएसपी ने बताया कि संदीप और गौरव सहित 15-20 अज्ञात के व्यक्तियों ने कांवड़ियों के एक मारपीट की थी। इससे पहले 101 किलो की कांवड़ लेकर जाते समय जावडा नहर पुल के पास बाइक सवार संदीप व गौरव से कावड़ियों की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।
तब कांवड़ियों को धमकी देकर चले गए कि तुम लोग अमरगोजिया गांव के पास आओ हम बताते हैं। इसके बाद कांवड़ियों को मारने के लिये संदीप व गौरव अपने 15-20 साथियों को लेकर लाठी डंडे लेकर आया और रोककर मारपीट की। एएसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को लेकर सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी के नेतृत्व में टीमें लगाई गईं। तीनों को राधेश्याम के घर के पास से सोमवार की दोपहर में गिरफ्तार कर लिया गया और पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।