फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Allegation of pressuring a young woman to convert; investigation launched.

Etah News: युवती पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

Thu, 02 Jul 2026 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 02 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Allegation of pressuring a young woman to convert; investigation launched.
अलीगंज। थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतनगर बझेरा के युवक ने एक युवती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कहा है कि प्रेम प्रसंग में फंसाकर युवती ने उसके आपत्तिजनक फोटो ले लिए हैं। वह अब 20 लाख रुपये रंगदारी मांग रही है। उसे दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही है। धर्मांतरण के लिए उस पर दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित युवक का आरोप है कि दूसरे मजहब की युवती ने पहले उससे प्रेम संबंध बनाए। इसी दौरान उसने उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिए। उन्हीं फोटो और वीडियो के आधार पर युवती उस पर 20 लाख रुपये देने का दबाव बना रही है। रकम नहीं देने पर दुष्कर्म की झूठी प्राथमिकी दर्ज कराने की धमकी दे र ही है। युवक का यह भी दावा है कि उस पर दूसरा धर्म अपनाने का दबाव बनाया जा रहा है। इस मामले में युवती के कुछ परिजन भी उसका साथ दे रहे हैं। पीड़ित ने कहा है कि कुछ समय पहले उसकी शादी गुरसहायगंज निवासी एक लड़़की से तय हुई थी। युवती वहां पहुंच गई और हंगामा कर शादी को तुड़वा दिया। इसके बाद से वह लगातार तनाव में है। इस संबंध में सीओ राजेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed