{"_id":"6571fbce0c56a3f07c0231c9","slug":"all-principals-lock-up-to-20-teachers-details-etah-news-c-163-1-sagr1016-9354-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सभी प्रधानाचार्य 20 तक लॉक करें शिक्षकों का विवरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सभी प्रधानाचार्य 20 तक लॉक करें शिक्षकों का विवरण
Thu, 07 Dec 2023 10:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 07 Dec 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
एटा। माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों, कर्मचारियों का वेतन भुगतान अगले महीने से पूरी तरह ऑनलाइन किया जा रहा है। इसके लिए प्रधानाचार्यों को 20 दिसंबर तक सभी की उपस्थिति का विवरण लॉक करने के निर्देश दिए गए हैं।
बृहस्पतिवार को शहर के श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में सभी विद्यालय प्रधानाचार्यों को बुलाकर बैठक की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रकेश सिंह ने बताया कि अभी तक वेतन संबंधी कार्य कार्य मैनुअल भी किए जा रहे हैं। लेकिन जनवरी से 100 प्रतिशत भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा। कहा कि हर महीने 20 तारीख तक सभी शिक्षकाें, कर्मचारियों की उपस्थिति का विवरण ऑनलाइन फीड कर लॉक करना होगा। इसके आधार पर ही वेतन तैयार होगा। 20 के बाद अगर किसी का विवरण मिलता है तो उसका एरियर के रूप में भुगतान किया जाएगा। संवाद