फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Aligarh's miscreant injured after being shot in encounter, arrested

Etah News: मुठभेड़ में गोली लगने से अलीगढ़ का बदमाश घायल, गिरफ्तार

Mon, 14 Aug 2023 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 14 Aug 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Aligarh's miscreant injured after being shot in encounter, arrested
एटा। थाना पिलुआ पुलिस और स्वॉट टीम की संयुक्त कार्रवाई में 25 हजार के अलीगढ़ निवासी इनामी बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है। जिसे गिरफ्तार करने के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश रविंद्र निवासी नगला आशा थाना अकराबाद जिला अलीगढ़ को गिरफ्तार किया गया है। उसने 30 जुलाई की देर शाम गांव इमाम नगर थाना मारहरा क्षेत्र में मिनी बैंक संचालक को घर लौटते समय लूट का शिकार बनाया था। इसके बाद से ही पुलिस तलाश में जुटी हुई थी। 4 अगस्त को पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को पकड़ा था। उस वारदात में इनके साथ रविंद्र भी शामिल था। इसके बाद उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि सोमवार तड़के करीब 4 बजे थानाध्यक्ष पिलुआ दिनेश सिंह और स्वॉट टीम गांव दरबपुर के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी बाइक पर सवार होकर बदमाश आया। इसको रोकने का प्रयास किया तो नगला लक्षी मार्ग पर भागने की कोशिश की। तभी बाइक फिसलने से गिर गया और उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। उसके पास से तमंचा व कारतूस, बाइक और मोबाइल बरामद किया गया है। इस लूट के मामले में पूर्व में चार बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed