{"_id":"65bd25c53f8424576d01ec34","slug":"aligarh-and-etah-entered-the-semi-finals-with-victory-etah-news-c-163-1-eta1001-112132-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अलीगढ़ व एटा ने जीत के साथ किया सेमीफाइनल में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अलीगढ़ व एटा ने जीत के साथ किया सेमीफाइनल में प्रवेश
Fri, 02 Feb 2024 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 02 Feb 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
एटा। राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी के तहत जिला फुटबाल संघ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता कराई जा रही है। जिसमें शुक्रवार को अलीगढ़ और एटा की टीमों ने अपने मुकाबले जीते।
अतिथि के रूप में पहुंचे डॉ. ललित द्विवेदी, देवेंद्र चौधरी, अजय नारायण कुलश्रेष्ठ ने दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैच में शुरूआत से ही लखनऊ की टीम ने अच्छे और कलात्मक खेल का परिचय देते हुए अलीगढ़ की टीम को काफी छकाया। यश चोपड़ा ने पहले हाफ में गोल कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। जिसके बाद दूसरे हाफ में अलीगढ़ की टीम ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए अंतिम समय में अलेक्स व शुभम के गोल की मदद से मैच में दो एक से विजय प्राप्त की। लखनऊ की ओर से मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राजू कश्यप को देवेंद्र चौधरी बंटी, राजीव यादव व अनूप दुबे ने स्मृति चिन्ह व सेवाराम कश्यप नगद पुरस्कार प्रदान किया।
प्रतियोगिता का दूसरा मैच एटा डीएफए व शिकोहाबाद क्लब के मध्य खेला गया। जिसमें एटा की टीम शुरुआत से ही शिकोहाबाद की टीम पर हावी रही। जिसके चलते पहले हाफ में ही सुमित के 3 व अर्जुन के 1 गोल की मदद से 4-0 की बढ़त बना ली। इसके बाद दूसरे हाफ में शिकोहाबाद की टीम ने भी अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। चन्द्र प्रकाश ने गोल करते हुए टीम को 4-1 के स्कोर पर ला दिया। मैच के अंतिम समय में एटा के खिलाड़ियों ने अपने खेल का कौशल का दबदबा दिखाते हुए गोलू, मनीष दुबे व अर्जुन के गोल की मदद से अंत में मैच 7- 1 से जीत लिया।निर्णायक की भूमिका अविनाश, यश, मनोज कोच व सुभाष चौहान ने निभाई। शिवकुमार द्विवेदी, प्रभात ललित नॉक्स, विशांत कुलश्रेष्ठ, विवेक यादव, सत्येंद्र कश्यप, मनोज त्रिपाठी, अभय यादव आदि खेल प्रेमी और खिलाड़ी मौजूद रहे।