फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Aliganj Road's power failure due to electric pole breaking

विद्युत पोल टूटने से अलीगंज रोड की बिजली गुल : फोटो

Thu, 24 Jun 2021 11:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Aliganj Road's power failure due to electric pole breaking
मंडी में टूटे हुए विद्युत पोलों को सही करते निगम के कर्मचारी।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। मंडी में बुधवार रात एक वाहन टक्कर मारकर दो विद्युत पोल तोड़ गया। इससे अलीगंज रोड क्षेत्र सहित विकास भवन, नेहरू नगर आदि की बिजली गुल हो गई। भीषण गर्मी के बीच दिन भर बिजली न मिलने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह मंडी पहुंचे व्यापारियों ने पोल टूटे देखे तो निगम के कर्मचारियों को जानकारी दी। सुबह साढ़े नौ बजे से विद्युत पोल बदलवाने का कार्य शुरू किया गया। कार्य के चलते मंडी, विकास भवन, नेहरु नगर, किदवई नगर आदि की बिजली गुल हो गई। देरशाम तक पोल लगाने का काम चलता रहा। ऐसे में दिन भर की विद्युत कटौती ने लोगों को बेहाल कर दिया। घरों में लगे इंवर्टर भी जवाब दे गए। लोग घरों के बाहर, बालकनी आदि खुले स्थानों पर बैठ हाथ के पंखे से राहत पानी की कोशिश करते नजर आए।
विज्ञापन

---------
अभियान चला काटे 60 कनेक्शन
शहर में बृहस्पतिवार को 10 हजार से अधिक के बकायेदारों के खिलाफ विद्युत निगम के कर्मचारियों ने अभियान चलाया। कर्मचारियों ने 60 बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन काट दिए। बिल जमा करने पर ही कनेक्शन सुचारु करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
अज्ञात वाहन की टक्कर से मंडी में दो पोल टूट गए हैं। सुबह से कार्य जारी है। इसके चलते कटौती की गई है। -आरबी राय, अधिशाषी अभियंता (नगर क्षेत्र)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed