{"_id":"587fadd44f1c1b2231efec71","slug":"aliganj-etah-sp-candidate-nomination","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगंज, एटा के सपा प्रत्याशी ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगंज, एटा के सपा प्रत्याशी ने किया नामांकन
Amar Ujala
Updated Wed, 18 Jan 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
नामांकन करते सपा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज सीट से सपा प्रत्याशी एवं विधायक रामेश्वर सिंह यादव और एटा सदर सीट से सपा प्रत्याशी जुगेंद्र सिंह यादव बुधवार को नामांकन किया। इस दौरान सपा प्रत्याशियों संग आरओ कक्ष तक समर्थक भी पहुंच गए थे। वहीं नामांकन के दूसरे दिन जनपद की चारों सीट के लिए कुल 21 नामांकन फार्म बिके।
बुधवार को सबसे पहले पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे अलीगंज विधायक रामेश्वर सिंह यादव ने पहुंचकर नामांकन किया। इस दौरान उनके भाई एवं एटा सदर सीट से सपा के प्रत्याशी जुगेंद्र सिंह यादव, प्रस्तावक जिपं सदस्य विनोद यादव, प्रमोद यादव के अलावा ब्लॉक प्रमुख बेटा डॉ सुबोध यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष राजकिशोर उर्फ राजू, पूर्व सांसद कैलाश यादव, मारहरा विधायक अमित गौरव यादव, जिपं सदस्य शशांक यादव, उपेंद्र भी आरओ कक्ष तक पहुंचे।
इसके बाद एटा सीट से जुगेंद्र यादव दोपहर बारह बजे नामांकन करने पहुंचे। उन्होंने मुहूूर्त के मुताबिक दोपहर 12:30 बजे नामांकन पत्र आरओ को सौंपा। जुगेंद्र यादव के प्रस्तावक सतेंद्र यादव, विनोद यादव रहे। इस दौरान खास बात यह रही कि एटा प्रत्याशी जुगेंद्र यादव से आरओ ने शपथ पत्र पढ़ाकर अपने कक्ष में शपथ दिलाई, वहीं अलीगंज विधायक रामेश्वर सिंह यादव को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
वहीं, बुधवार को अलीगंज सीट से एक बीजेपी और एक निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन पत्र खरीदा। जलेसर से बीजेपी के प्रत्याशी ने चार सेट, सपा ने एक सेट, निर्दलीय प्रत्याशियों समेत कुल चार लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। मारहरा से बीजेपी, सपा, बीएसपी प्रत्याशी और निर्दलियों समेत सात और एटा से बीजेपी, निर्दलीय समेत कुल आठ ने नामांकन पत्र खरीदे।
नामांकन में ताक पर रही आचार संहिता
आरओ कक्ष तक प्रस्तावक ों के साथ समर्थक भी घुसे
नामांकन के दूसरे दिन अलीगंज और एटा से सपा के घोषित प्रत्याशी रामेश्वर सिंह और जुगेंद्र सिंह यादव ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान आचार संहित भी तार-तार होती नजर आई। अफसरों की मौजूदगी, तैनात फोर्स, सीसीटीवी कैमरे और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों को नजर अंदाज करते हुए इन दोनों प्रत्याशियों के परिवारीजन, समर्थक आरओ कक्ष तक जा घुसे। सबसे बड़ी बात यह रही कि इस दौरान अफसर भी मूकदर्शक ही बने नजर आए। बता दें कि विधायक रामेश्वर सिंह यादव के साथ प्रस्ताव के अलावा उनके भाई, पूर्व सांसद, ब्लाक प्रमुख बेटा आदि कई लोग आरओ कक्ष तक पहुंचे थे, जबकि आयोग के नियमों के मुताबिक आरओ कक्ष में सिर्फ प्रस्तावकों और प्रत्याशी को जाने की अनुमति है।