{"_id":"590385e04f1c1b621dc0c609","slug":"akshay-trteeya-baaraaton-kee-dhoom-baajaar-mein-boom","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय तृतीया: बारातों की धूम, बाजार में बूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय तृतीया: बारातों की धूम, बाजार में बूम
amar ujala
Updated Fri, 28 Apr 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर खरीददारी करते लोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय तृतीया के मौके पर शुक्रवार को बाजार में भीड़ और सड़क, गली-मोहल्लों में बारात की धूम दिखी। पर्व की मान्यता को निभाते हुए इस दौरान लोगों ने सोने के आभूषण और बर्तनों की खरीदारी की। रेडीमेड कपड़े और साड़ियों की भी खूब बिकवाली होने से व्यापारी गदगद दिखे।
अक्षय तृतीया पर शुक्रवार को नगर के सराफा और बर्तन बाजार गुलजार रहा। इस बार एंटीक और सेमी एंटीक डिजाइन के बने गहने महिला ग्राहकों की पहली पसंद बने। इसके अलावा नग, टॉप्स, फूल, सुई-धागा और सोने के सिक्कों की जमकर बिक्री हुई। सराफा एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गुप्ता सराफ ने बताया कि खरीददारी की भीड़ के कारण व्यापारियों का अनुमान है कि पर्व पर करीब 15 करोड़ रुपये से ऊपर से ज्यादा का कारोबार रहा। अक्षय तृतीया पर पीतल के बर्तन भी खरीदे गए। अलीगंज, अवागढ़, जलेसर, मारहरा, सकीट जैथरा में भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। साड़ी विक्रेता सुनील कुमार ने बताया कि महिलाओं ने सहालग सीजन को देखते जरी वर्क, नेट और रेशम की साड़ियां पसंद की हैं। वहीं अक्षय तृतीया पर तमाम जोड़े परिणय सूत्र में भी बंधे। इसके चलते शाम को शहर में बैंडबाजा और बारातों की धूम दिखाई दी।
आज मनेगा पारणा दिवस
अक्षय तृतीया के मौके पर शनिवार को जैन समाज पारणा दिवस मनाएगा। प्रेमनगर स्थित नशिया जैन मंदिर में अभिषेक पूजन के बाद गन्ने के रस का वितरण होगा। सुनील बांदा ने बताया कि अक्षय तृतीया के दिन प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव को गन्ने के रस का आहार दिया गया था। जिसके चलते जैन समाज अक्षय तृतीया पर्व मनाता है।