फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Ajay belong to Etah cleared UPSC CSE exam in third attempt

UPSC CSE 2022 Final Result: एटा के अजय ने तीसरे प्रयास में हासिल की सफलता, पिता ने बताई उनके संघर्ष की कहानी

Tue, 23 May 2023 04:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 23 May 2023 04:48 PM IST
सार

UPSC CSE 2022 Final Result: एटा के अजय ने तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की। अजय के पिता ने उनके संघर्ष की कहानी बताई। 

विज्ञापन
Ajay belong to Etah cleared UPSC CSE exam in third attempt
UPSC CSE 2022 Final Result: एटा के अजय ने तीसरे प्रयास में हासिल की सफलता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा के रहने वाले अजय यादव ने सिविल सेवा 2022 परीक्षा में सफलता हासिल करके माता-पिता व जिले का नाम रोशन किया है। इससे पहले वह पीपीएस के लिए चयनित हुए थे। उसमें उन्हें डीएसपी का पद मिला था। हालांकि उन्होंने उसे ज्वॉइन नहीं किया था।  उनका लक्ष्य आईएएस बनने का था। वह लगातार इसके लिए मेहनत कर रहे थे। 

विज्ञापन


मंगलवार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का  रिजल्ट जारी हुआ तो उसमें सफलतम परीक्षार्थियों की सूची में अजय का भी नाम शामिल था। रिजल्ट देखकर अजय खुशी से झूम उठे। उनकी इस सफलता पर परिवार के लोग भी काफी खुश हैं। माता-पिता के साथ ही रिश्तेदार, मित्र और पड़ोसियों ने उन्हें सफलता की शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन

तीसरे प्रयास में हासिल की सफलता 

अजय मूल रूप से जैथरा ब्लॉक क्षेत्र के कटिघंरा गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में उनका परिवार शहर क्षेत्र के द्वारिकापुरी में रह रहा है। उनके पिता जितेंद्र यादव एडवोकेट हैं। पिता ने बताया कि बेटे कू सफलता पर उन्हें व पूरे परिवार को गर्व है। बताया कि अजय ने तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: 58 वर्ष की सास ने बेटे को दिया जन्म, विधवा बहू ने खड़ा कर दिया हंगामा, बोली-संपत्ति के लिए पैदा किया वारिस

दिल्ली जाने की तैयारी कर रहा परिवार

पिता जितेंद्र ने बताया कि अजय दिल्ली से आईआईटी करने के दौरान ही सिविल सर्विस की तैयारी शुरू कर दी थी। इस समय भी वह दिल्ली में हैं। बताया कि परिवार के सभी लोग अयज से मिलने दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें मिलकर बधाई देंगे। सभी लोग साथ में इस खुशी को सेलिब्रेट करेंगे। 

यह भी पढ़ेंः- बदलने लगे दो हजार के नोट: बैंकों में लगी लोगों की लाइन, जान लें पूरी प्रक्रिया, अफवाहों पर न दें ध्यान
 

इन परीक्षार्थियों का हुआ चयन 

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा 2022 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में कुल 933 उम्मीदवार नियुक्ति के लिए चयनित किए गए हैं। इनमें से 345 कैंडिडेट्स अनारक्षित, 99 ईडब्ल्यूएस, ओबीसी से  263 एससी से 154 तथा एसटी कैटेगरी से 72 उम्मीदवार शामिल किए हैं।

यह भी पढ़ेंः- UP News: पाकिस्तान समर्थित नारे लगाते हुए सोशल मीडिया पर युवक का वीडियो वायरल, अब जेल में कटेंगे
 

ऐसे देख सकते हैं रिजल्ट

आईएएस के पद पर चयन के लिए 180 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। जबकि 178 उम्मीदवारों की रिजर्व सूची भी तैयार की गई है। परीक्षा में इशिता किशोर ने AIR 1 रैंक हासिल की है। उसके बाद गरिमा लोहिया, उमा हरथी एन और स्मृति मिश्रा रहीं। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed