फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   process of converting two thousand notes in banks has started in Mainpuri

बदलने लगे दो हजार के नोट: बैंकों में लगी लोगों की लाइन, जान लें पूरी प्रक्रिया, अफवाहों पर न दें ध्यान

Tue, 23 May 2023 12:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 23 May 2023 12:03 PM IST
सार

मैनपुरी में दो हजार के नोट बदलने लगे हैं। सुबह से ही बैंकों में लोगों की लाइन लग गई। बैंक जाने से पहले पूरी प्रक्रिया जान लें। अफवाहों पर ध्यान न दें। 

विज्ञापन
process of converting two thousand notes in banks has started in Mainpuri
बदलने लगे दो हजार के नोट: मैनपुरी में स्टेशन रोड स्थित एसबीआई की मुख्य ब्रांच में लगी लोगों की लाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार से दो हजार के नोट बैंकों में बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुबह बैंक खुलने के साथ ही जिले में बैंकों की 133 शाखाओं में लोग दो हजार के नोट बदलने के लिए पहुंच रहे हैं। ज्ञात हो कि भारतीय रिजर्व बैंक ने 30 सितंबर के बाद से दो हजार के नोटों का चलन बंद करने की घोषणा की है। लोग दो हजार के नोट अपने खातों में जमा करने के साथ ही बैंक में बदल भी सकेंगे।

विज्ञापन

खातों में जमाकर सकते हैं नोट

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा दो हजार के नोट का चलन 30 सितंबर के बाद से बंद किए जाने का ऐलान किया है। इसके बाद से लोगों में खलबली है। अब मंगलवार से बैंकों में दो हजार के नोट बदलने शुरू हो गए हैं। बैंक में एक बार में दो हजार के 10 नोट ही बदले जा सकेंगे। उपभोक्ता अपने खातों में भी दो हजार के नोट जमा करा सकेंगे। 

विज्ञापन

...तो जमा करनी होगी आईडी

दो हजार के 10 से अधिक नोट होने पर जमा करने वाले को अपनी आईडी जमा करनी होगी। यही प्रक्रिया नोट बदलने पर भी अपनानी होगी। नोट बदलने के लिए बैंकों में अलग से एक काउंटर की व्यवस्था शाखा प्रबंधकों द्वारा बैंक की सुविधानुसार की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: 58 वर्ष की सास ने बेटे को दिया जन्म, विधवा बहू ने खड़ा कर दिया हंगामा, बोली-संपत्ति के लिए पैदा

बाजार में आने लगे दो हजार के नोट

लंबे समय बाद अब बाजार में दो हजार के नोट लेकर लोग पहुंच रहे हैं। सबसे ज्यादा दो हजार के नोट पेट्रोल पंप और सराफ की दुकान पर लेकर लोग पहुंच रहे हैं। पेट्रोल पंप पर दो हजार के नोट अधिक आने से कर्मचारी बार बार खुले रुपये लेने ऑफिस में पहुंच रहे हैं। दो हजार के नोट का चलन बाजार में काफी समय से बंद सा हो गया था। बाजार में अधिकांशत: पांच सौ और दो सौ के नोट ही चलन में थे। एटीएम में भी पांच सौ और दो सौ के नोट की ही निकासी हो रही थी।

यह भी पढ़ेंः- Agra Weather News: आसमान से बरस रहे अंगारे, दहक उठी सड़कें, 24 वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ने से तीन डिग्री

अफवाहों पर न दें ध्यान 

अग्रणी जिला प्रबंधक अनिल प्रकाश तिवारी ने बताया कि दो हजार के नोट को लेकर अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। बैंकों में एक बार में दस नोट बदल सकते हैं। खातों में भी दो हजार के नोट जमा किए जा सकते हैं। 30 सितंबर तक बैंक में दो हजार के नोट लिए जाएंगे। बैंक द्वारा दो हजार के नोट दिए नहीं जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed