{"_id":"5db1e3448ebc3e93b95248f2","slug":"agriculture-news-etah-news-agr412252155","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूप सही कराने की मांग लेकर पहुंचे किसानों से अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलकूप सही कराने की मांग लेकर पहुंचे किसानों से अभद्रता
विज्ञापन
मारहरा। एक तरफ केंद्र सरकार किसानों को किसान सम्मान निधि देकर सम्मानित कर रही है, वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक अधिकारी किसानों को बेइज्जत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के पोर्टल पर किसानों ने शिकायत की, तो उसे झूठा बताकर निस्तारित कर दिया गया। किसानों ने प्रधानमंत्री को लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विकास खंड के गांव गदुआ में कई माह से सरकारी नलकूप संख्या 227 का स्टार्टर खराब होने के चलते बंद पड़ा है। किसानों का आरोप है कि नलकूप की शिकायत करने किसान विभागीय अवर अभियंता के पास पहुंचे, तो उन्होंने किसानों से अभद्रता की। किसानों ने अवर अभियंता की शिकायत नलकूप खंड के अधिशासी अभियंता से की तो उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देकर टरका दिया।
नलकूप सही नहीं कराए जाने एवं अवर अभियंता के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर किसानों ने अवर अभियंता की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराया लेकिन अधिशासी अभियंता ने शिकायत को झूठा ठहरा दिया। अब किसानों ने इस शिकायत को प्रधानमंत्री को भेजकर नलकूप के स्टार्टर को सही कराने और अवर अभियंता को निलंबित करने की मांग की है। मांग करने वाले किसानों में रवी कुमार, अरवेश कुमार, चंद्रभान सिंह, देवेंद्र कुमार, पूर्व प्रधान गिरीश कुमार, महेश चंद्र, सुरेश चंद्र, रामकुमार, धीरेश कुमार शामिल हैं।