{"_id":"675484ac8767e4a9cc01f24b","slug":"agriculture-departments-raid-continues-notices-given-to-3-etah-news-c-163-1-sagr1016-126659-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कृषि विभाग की छापेमारी जारी, 3 को नोटिस दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कृषि विभाग की छापेमारी जारी, 3 को नोटिस दिए
Sat, 07 Dec 2024 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 07 Dec 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
एटा। कृषि विभाग ने खाद-बीज की दुकानों पर दूसरे दिन शनिवार को भी छापेमारी जारी रखी। तीन दुकानदारों को नोटिस जारी किए। पांच दुकानों से खाद के नमूने लिए।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह, उर्वरक सहायक अमित कुमार बाल्यान की टीम जलेसर तहसील क्षेत्र में पहुंची। यहां कई दुकानों का निरीक्षण किया। बेरनी स्थित विपिन कृषि सेवा केंद्र और शुक्ला बीज भंडार की दुकानें बंद मिलीं। इफको बाजार इसौली चौराहा और डॉली खाद बीज भंडार लोहचा प्याऊ जलेसर पर विभिन्न जरूरी अभिलेख नहीं मिलने की वजह से नोटिस जारी किए गए। इन दोनों दुकानों से खाद का एक-एक नमूना लिया गया।
अपर जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार चौरसिया और उर्वरक सहायक चंद्रप्रकाश की दूसरी टीम ने तहसील सदर क्षेत्र में कार्रवाई की। फफोतू स्थित देव खाद बीज भंडार, कश्यप ट्रेडर्स और सकीट स्थित बब्बू बीज भंडार से खाद का एक-एक नमूना लिया। सकीट स्थित गजराज खाद बीज भंडार पर अभिलेख पूरे न मिलने पर नोटिस दिया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए भेजा जाएगा। कमी मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।