फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   agriculture bill,agriculture bill protest,all party protest,SP protest,congress protest,bhakiyu protest

कृषि अध्यादेश के विरोध में जिले भर में किसानों का प्रदर्शन

Fri, 25 Sep 2020 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
agriculture bill,agriculture bill protest,all party protest,SP protest,congress protest,bhakiyu protest
रोडवेज तिराहे पर चक्का जाम के दौरान सड़क पर बैठ कर प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : ETAH
एटा। केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि अध्यादेशों के विरोध में शुक्रवार को जिले भर में किसान संगठनों और राजनीतिक दलों ने प्रदर्शन किया। जगह-जगह सड़क जाम कीं, लेकिन अधिकारियों और पुलिस बल के पहुंचने पर किसान ज्यादा देर तक चक्का जाम नहीं कस सके। जिले भर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर प्रशासन और पुलिस ने भी राहत की सांस ली है। जिले में भारत बंद का आह्वान बेअसर रहा।
विज्ञापन

अवागढ़ में अखिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी के नेतृत्व में किसानों ने दोपहर 12.30 बजे रोडवेज तिराहे पर वाहनों को आड़ा-तिरछा खड़ा कर आगरा-एटा मार्ग जाम कर दिया। संघर्षी ने कहा कि केंद्र सरकार ने चंद पूंजीपतियों को लाभ देने के लिए किसान विरोधी बिल पास किए हैं। इससे अन्नदाता तबाह हो जाएगा। प्रदर्शन के बाद वहां सुबह से जमे एसडीएम एसपी वर्मा व सीओ रामनिवास को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गंगा सहाय वर्मा ने पार्टी की ओर से समर्थन का एलान किया।
विज्ञापन

अनुराग यादव टिल्लू, तेज सिंह वर्मा, बब्लेश यादव, रामकिशन, नीटू यादव, नवनीत यादव, दिनेश यादव, आशू यादव आदि मौजूद रहे।
जलेसर में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन यादव की अगुवाई में पटना पक्षी विहार के मुख्य द्वार पर किसानों ने जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग जाम करने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे तहसीलदार राकेश कुमार त्यागी को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें कृषि बलों को वापस कर स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिलुआ में भाकियू अराजनैतिक के बैनर तले किसानों ने प्रदर्शन किया। एसडीएम अबुल कलाम और सीओ इरफान नासिर खान को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव, गीतम सिंह, राजवीर सिंह, अनूप सिंह आदि मौजूद रहे। भाकियू भानु के प्रदेश संगठन मंत्री प्रेम सिंह वर्मा के नेतृत्व में सदर तहसील में धरना देकर एसडीएम को ज्ञापन दिया। अरुण कुमार वर्मा, चरन सिंह, राम खिलाड़ी, अंगूरी राजपूत, सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे। उप्र किसान सभा ने कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञान सिंह बघेल, राजाराम यादव, योगेश कुमार बघेल, राजकिशोर राजपूत, यतेंद्र बघेल, छोटेलाल और भगवान सिंह आदि मौजूद रहे।

समाजवादी पार्टी ने भी प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया। जिलाध्यक्ष वहीद महमूद तजुबैरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव, पूर्व विधायक अमित गौरव यादव, पूर्व विधायक अजय यादव, शशांक यादव, राकेश यादव, अशरफ हुसैन, भूपेंद्र प्रजापति, चेतन शाक्य, रंजीत सिंह यादव, अनिल कुमार सागर, राजाराम यादव और फईमुद्दीन वारसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed