फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Agra team set up resources in medical college

आगरा से आई टीम, फर्नीचर सहित अन्य संसाधनों को लगवाया

Thu, 29 Jul 2021 07:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Agra team set up resources in medical college
मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी को जानकारी देती आगरा मेडिकल कॉलेज से आई टीम ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। पीएसी-मारहरा रोड पर मेडिकल कॉलेज में फर्नीचर आदि का कार्य चल रहा है। मानक व जरूरत के हिसाब से फर्नीचर लगे इसके लिए आगरा मेडिकल कॉलेज से बृहस्पतिवार को आई टीम ने फर्नीचर सहित अन्य संसाधन स्थापित कराए। किसी भी दिन मान्यता के लिए मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं को देखने दिल्ली से टीम आ सकती है।
विज्ञापन

इसके लिए कॉलेज में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बृहस्पतिवार को जिले में आगरा मेडिकल कॉलेज से टीम आई। इसने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में लेक्चर हॉल सहित लैब को देखा। दोनों स्थानों पर फर्नीचर आदि को व्यवस्थित ढंग से स्थापित कराया। वहीं फैकल्टी को बताया कि अभी और क्या-क्या करना है। इसके अलावा टीम ने कुछ प्रपत्र भी तैयार कराए।
विज्ञापन

प्राचार्य ने मैटरनिटी विंग का किया निरीक्षण
बृहस्पतिवार को कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश गुप्ता ने दोनों जिला अस्पतालों के सीएमएस के साथ मैटरनिटी विंग को देखा। उन्होंने ओटी से लेकर फ्लोरों पर पड़े बेड आदि की व्यवस्था परखी। इस दौरान साफ-सफाई में लगी टीम को इंतजाम दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed