फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   After the end of the code of conduct will be on the new railway line

आचार संहिता हटने के बाद चालू होगी नई रेल लाइन

Thu, 23 Feb 2017 12:05 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Thu, 23 Feb 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
After the end of the code of conduct will be on the new railway line
रेल ट्रैक की जांच करते जीएम - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन

कासगंज जंक्शन का पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्रा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि आचार संहिता हटने के बाद रामगंगा लाइन शुरू होगी।

अपराह्न तीन बजकर पांच मिनट पर जीएम स्पेशल ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंची। यहां स्टेशन अधीक्षक बीके श्रीवास्तव ने बुकें देकर उनकी अगवानी की। जीएम के साथ इज्जतनगर के प्रबंधक निखिल पांडे, रेल संरक्षा आयुक्त पीके आचार्य व अन्य रेलवे के अधिकारियों की टीम उनके साथ थी। स्पेशल ट्रेन से उतरने के बाद जीएम सीधे सहावर रेलवे क्रासिंग की ओर पैदल ही रवाना हो गए। प्लेटफॉर्म से उतरने के बाद उन्होंने ट्रॉली से सहावर गेट रेलवे क्रासिंग के कर्व का निरीक्षण किया। यहां लाइन क्लीयर न होने के कारण जीएम की ट्रॉली को पांच मिनट के लिए रोका गया। इसके बाद सिग्नल मिलने के बाद ट्रॉली रवाना हुई। इसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर रेलवे के अधिकारियों से कर्व को लेकर विस्तार से बातचीत की। इसके बाद वे फिर उसी ट्रॉली से वापिस प्लेटफॉर्म नंबर के 1 पर पहुंचे जहां उन्होंने स्टेशन  का निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए वे यात्री प्रतीक्षालय पहुंचे जहां सफाई व्यवस्था व स्नानागार का उन्होंने निरीक्षण किया। उन्होंने टिकट विंडो और आरक्षण विंडो का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत वह व्यापारियों से स्टेशन पर मिले। व्यापारियों ने समस्याओं के संबंध में उन्हें ज्ञापन सौंपे। इसके पश्चात उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। कासगंज- बरेली और कासगंज- मथुरा,अनवरगंज के बीच इलेक्ट्रीफिकेशन के बारे में उन्होंने बताया कि जल्द ही इलेक्ट्रीफिकेशन का काम शुरू होगा। वहीं कासगंज- बरेली मार्ग पर रामगंगा पर बनाई गई नई रेल लाइन के शुरू होने के संबंध में उन्होंने कहा कि आचार संहिता  लागू होने के कारण रेल लाइन को शुरू नहीं किया गया है। आयोग से यदि अनुमति मिल जाती है तो 11 मार्च से पहले नई लाइन शुरू हो सकती है अन्यथा 11 मार्च के बाद लाइन शुरू होगी। जंक्शन पर मेटल डिटेक्टर व अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं कराए जाने का भी उन्होंने भरोसा दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed