फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   After meeting Asha in a private hospital, the pregnant woman was told that she had AIDS, and she was cheated of Rs 1.5 lakh.

Etah News: आशा से मिलकर प्राइवेट अस्पताल में गर्भवती को एड्स बताया, ठगे डेढ़ लाख

Thu, 30 May 2024 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 30 May 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
After meeting Asha in a private hospital, the pregnant woman was told that she had AIDS, and she was cheated of Rs 1.5 lakh.
मिरहची। थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर की आशा और प्राइवेट अस्पताल कर्मियों ने मिलकर गर्भवती को एड्स बताकर डेढ़ लाख की ठगी कर ली। परिजन ने ठगी करने वाली आशा और प्राइवेट अस्पताल कर्मी के खिलाफ कोतवाली नगर में तहरीर दी है। आलमपुर निवासी महिला ने आशा द्वारा ठगी कराने की शिकायत पुलिस से की है। इसमें आरोप लगाया है कि पुत्रवधू को प्रसव पीड़ा हुई। इसकी जानकारी आशा कार्यकर्ता को दी। वह हमें गुमराह कर शहर में कैलाश मंदिर के पीछे लाई। जहां घर के अंदर अस्पताल चल रहा था। अस्पताल में खून की जांच कराई और रिपोर्ट आने पर एड्स बता दिया। कहा की 1.50 लाख रुपये का इंतजाम करो तब जान बच पाएगी। हम लोगों ने रुपये दे दिए। ऑपरेशन से बच्ची पैदा हुई। जब घर आए तो चेकअप कराया। इसमें एड्स की रिपोर्ट निगेटिव आने पर ठगी का खुलासा हुआ। सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी ने बताया कि अभी महिला से इस संबंध में बात नहीं हुई है। उसे बुलाकर जानकारी की जाएगी और कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed