फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   After driver-conductor and TI, now ARM is stranded, suspended

Etah News: चालक-परिचालक और टीआई के बाद अब फंसे एआरएम, निलंबित

Fri, 14 Jun 2024 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 14 Jun 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
After driver-conductor and TI, now ARM is stranded, suspended
एटा। एटा डिपो की बस में पकड़ा गया फर्जी टिकट का मामला भारी पड़ गया है। चालक, परिचालक और टीआई (यातायात निरीक्षक) पर कार्रवाई के बाद अब एआरएम भी फंस गए हैं। निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने उन्हें निलंबित किया है। उन पर परिचालकों के साथ मिलकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है।11 जून को डिप्टी कलेक्टर राजकुमार मौर्य ने एटा डिपो की एक बस का औचक निरीक्षण किया था। इस बस में एआरएम का चचेरा भाई संविदा परिचालक संदीप कुमार तैनात था। बस में 21 से अधिक यात्रियों से पैसे लेने के बाद भी टिकट नहीं दिया गया था। एक सादा पर्ची पर हाथ से लिखकर टिकट के रूप में यात्रियों को पर्ची थमा दी गई थी। मामला पकड़ में आने के बाद परिचालक के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। चालक और परिचालक की संविदा समाप्त कर दी गई। साथ ही एटा के टीआई ऋषि दीक्षित को अलीगढ़ आरएम ने निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

अब एआरएम राजेश यादव के निलंबन की कार्रवाई की गई है। प्रबंधन निदेशक मासूम अली सरवर द्वारा की गई कार्रवाई में स्पष्ट कहा गया है कि एआरएम राजेश यादव परिवहन निगम की छवि धूमल कर रहे हैं। परिचालकों के साथ मिलकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने में लगे हुए हैं। इनके ऊपर आरोप है कि समय से मार्गों पर चेकिंग नहीं कराई जा रही है। जिसके चलते परिवहन निगम को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंच रहा है। इसके अलावा यह अपने दायित्व और कर्तव्य भी सही तरीके से नहीं निभा रहे हैं। इन सब बातों को देखते हुए एआरएम को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
विज्ञापन


यहां से शुरू हुआ मामला
11 जून को एटा-अलीगढ़ मार्ग पर एएसडीएम द्वारा डिपो की एक बस का निरीक्षण किया गया। इस बस में 41 यात्री सवार थे, लेकिन 20 सवारियों को ही मशीन से टिकट बनाकर दिया गया। जबकि 21 यात्रियों को सादा कागज पर हाथ से रुपये लिखकर हस्ताक्षर करके पकड़ा दिया। जांच के दौरान इसको पकड़ा गया। इसके बाद कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले से ही विवादित रहे हैं क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक
क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक राजेश यादव जब से एटा डिपो में तैनात हुए हैं, तभी से विवादित रहे हैं। इनका छोटा भाई संविदा परिचालक संदीप कुमार पहले भी पकड़ा जा चुका है। तब इसकी जगह एक बाहरी व्यक्ति बस में टिकट काटता पकड़ा गया था। कुछ समय बाद ही उसको बहाल कर दिया गया था। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग में लगी कार को अपने लिए किराए पर लगी होना दर्शाकर रुपया निकालते रहे। जिसमें शासन वसूली का आदेश दे चुका है।


कासगंज के एआरएम संभालेंगे चार्ज
एटा। एटा डिपो के एआरएम राजेश यादव के निलंबित होने के बाद डिपो का चार्ज कासगंज के एआरएम ओम प्रकाश को सौंपा गया है। जब तक यहां नए एआरएम नहीं आ जाते हैं, तब तक वह प्रभारी के तौर पर एटा डिपो को भी देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed