{"_id":"60f06c948ebc3ecccc2909b4","slug":"after-booking-the-car-the-driver-was-taken-hostage-and-robbed-etah-news-agr4998526163","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार बुकिंग के बाद चालक को बंधक बनाकर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार बुकिंग के बाद चालक को बंधक बनाकर लूटा
विज्ञापन
एटा। जलेसर से कार बुकिंग करने के बाद लौटते समय निधौली कलां थाना क्षेत्र में चालक को बंधक बनाकर कार, नकदी और मोबाइल लूट बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद बदमाशों का पीछा किया तो शिकोहाबाद में कार छोड़कर भाग गए। चालक ने चार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना निधौली कलां क्षेत्र स्थित गांव सौरखा पेट्रोल पंप के पास से कार लूटने का मुकदमा चालक विजय नारायण निवासी मोहल्ला प्रेमनगर कस्बा व थाना जलेसर ने दर्ज कराया है। उसने बताया कि मंगलवार शाम फोन पर कार की बुकिंग कासगंज के लिए 1900 रुपये में की गई। कार कस्बा के ही मोहल्ला रामबक्स पर बुलाई और यहां से दो लोग सवार हुए। थाना पिलुआ क्षेत्र स्थित गांव नगरिया मोड़ से दो और लोगों को बैठाया। इसके बाद सात बजे करीब नदरई पहुंच गए। नहर पुल पर चारों ने बीयर पी। यहां से बदमाशों ने योजना के तहत कासगंज जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया और नदरई स्थित ढाबा पर खाना खाकर जलेसर लौटने लगे।
चालक का कहना है कि मारहरा निकलने के बाद बदमाशों ने लघु शंका के बहाने रुकवा लिया। कार को अपने कब्जे में लेकर मुझे बंधक बना लिया। मुंह व हाथ टेप से और पैर व आंखें कपड़े से बांध दीं। 2200 रुपये, मोबाइल लूटकर कार की डिग्गी में डाल दिया। कार में डीजल कम था, इसलिए सौरखा पंप पर डीजल डलवाने के लिए कार रोकी। इससे पहले मैंने टेप से हाथ खोलने के बाद मुंह, पैर और आंखों को खोल लिया था। पंप पर शीशा तोड़कर बाहर निकला और चीख-पुकार मचाई तो बदमाश कार लेकर भाग गए। प्रभारी थानाध्यक्ष पुलकित शर्मा ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार शिकोहाबाद से बरामद हो गई है। बदमाश काफी शातिर हैं। जिस सिम से कॉल किया, उससे सिर्फ एक ही कॉल की गई। पड़ताल की जा रही है।