फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Advocates expressed their displeasure over the deteriorating arrangements in the tehsil.

Etah News: तहसील की बिगड़ी व्यवस्थाओं पर अधिवक्ताओं ने जताई नाराजगी

Sun, 08 Feb 2026 02:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 08 Feb 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Advocates expressed their displeasure over the deteriorating arrangements in the tehsil.
तहसील अलीगंज में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते अ​धिवक्ता। संवाद
अलीगंज। तहसील की बिगड़ी व्यवस्थाओं पर अधिवक्ताओं की नाराजगी दिनों दिन बढ़ती जा रही है। 21 दिन पहले जिलाधिकारी से शिकायत किए जाने पर भी तहसील की बिगड़ी व्यवस्थाओं में कतई सुधार नहीं हो सका है। बार के अध्यक्ष महेंद्र सिंह शाक्य ने एसडीएम जगमोहन गुप्ता के माध्यम से एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन को भेजे पत्र में तहसील में दाखिल-खारिज, वरासत संशोधन व कंप्यूटर फीडिंग कार्य विधिवत तरीके से नहीं हो पा रहे हैं। जिससे वादकारियों को परेशानी हो रही है। बार अध्यक्ष ने बताया 17 जनवरी को डीएम प्रेमरंजन सिंह के अलीगंज आने पर तहसील की बिगड़ी व्यवस्थाओं पर वार्ता हुई थी। इस पर उन्होंने ने दो दिन में सुधार करने को कहा था। 21 दिन गुजरने पर भी तहसील कर्मचारियों की कार्यशैली में कतई सुधार नहीं हो सका है। बार के पदाधिकारियों ने कहा तहसील कर्मचारियों की लापरवाही से कार्य प्रभावित होने पर वादकारी परेशान हैं। समय पर आदेश पारित न होने और कंप्यूटर फीडिंग में देरी के कारण लोगों को बार-बार तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। नाराजगी जताने वालों में अरविंद दुबे, रतीराम, महेंद्र पाल कश्यप, अरविंद सोनी, विजेंद्र अवस्थी, वेदप्रकाश यादव सहित बार के अन्य पदाधिकारी और अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed