{"_id":"67a643ffbf59ec705303803a","slug":"advocates-accused-former-president-secretary-of-embezzlement-etah-news-c-163-1-sagr1016-129352-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अधिवक्ताओं ने पूर्व अध्यक्ष-सचिव पर लगाया गबन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अधिवक्ताओं ने पूर्व अध्यक्ष-सचिव पर लगाया गबन का आरोप
Fri, 07 Feb 2025 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 07 Feb 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
एटा। अलीगंज तहसील के पूर्व अध्यक्ष और सचिव पर अधिवक्ताओं ने गबन के आरोप लगाए हैं। 2023-2024 का आय व्यय का विवरण नहीं दिए जाने पर एल्डर्स कमेटी और बार एसोसिएशन अलीगंज को पत्र दिया है।
अधिवक्ताओं ने एल्डर्स कमेटी, बार एसोसिएशन अलीगंज को पत्र दिया। राकेश चंद्र दीक्षित, विनोद सक्सेना, शिवांग दुबे, संजय आदि अधिवक्ताओं ने इस पत्र में बताया कि बार एसोसिएशन अलीगंज के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा, सचिव अनिल कुमार अवस्थी एवं कोषाध्यक्ष महेंद्र कश्यप ने वर्ष 2023 एवं 2024 का आय व्यय का विवरण आज तक नहीं दिया है। नई कार्यकारिणी ने जब जिला सहकारी बैंक में अपना खाता ट्रांसफर कराया तो पता चला कि पूर्व अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष ने खाता अपने नाम ट्रांसफर ही नहीं कराया था।
सारा पैसा अपनी जेबों में रखा, जबकि माॅडल बायलॉज के मुताबिक एक निश्चित धनराशि के अलावा बार एसोसिएशन का पैसा खाते में जमा करना चाहिए था। पूर्व अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने बताया कि पूर्व कोषाध्यक्ष महेंद्र कश्यप से हिसाब मांगा गया है। जवाब आने पर एल्डर कमेटी को सौंप दिया जाएगा।