फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   advocate

अधिवक्ता पुत्र से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 14 Nov 2019 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
advocate
कलक्ट्रेट वार में बैठक करते अधिवक्ता- संवाद - फोटो : ETAH
एटा। अधिवक्ताओं और पुलिस में चला आ रहा टकराव खत्म हो गया। दिन में अधिवक्ताओं ने नो वर्क रखा, देर शाम पुलिस ने बार के पूर्व महासचिव के बेटे से मारपीट के मुख्य आरोपी को नन्नूमल चौराहा से गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को दिन में पड़ोसी जिलों की बार एसोसिएशन ने एटा को समर्थन देकर कार्य बहिष्कार में शामिल हुए।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के नेहरू नगर निवासी अधिवक्ता राकेश कुमार यादव के पुत्र आकाश को नौ नवंबर को घर में घुसकर लाठी, डंडा और चाकू से हमला करके घायल कर दिया था। रिपोर्ट मनोज उर्फ मानू पुत्र नरेश गुप्ता उर्फ कल्लू, नरेश गुप्ता, मोहित, रामजीत और कन्हैया निवासीगण एमपी नगर के खिलाफ दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

वारदात के बाद से आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन की बैठक कर अनिश्चित कालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया। बुधवार को पुलिस कार्यालय का घेराव कर वकीलों ने नारेबाजी की। बृहस्पतिवार को पड़ोसी जिले कासगंज, फिरोजाबाद और मैनपुरी की बार एसोसिएशन का भी समर्थन मिल गया। तीनों जिलों में हड़ताल रही। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने देर सायं मुखबिर की सूचना पर मानू को नन्नूमल चौराहा से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य आरोपी गिरफ्त में
अधिवक्ता राकेश कुमार यादव के पुत्र आकाश को घायल करने के मुख्य आरोपी मनोज गुप्ता उर्फ मोनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, अन्य की तलाश है।
सुनील कुमार सिंह, एसएसपी।
अगला निर्णय आज
बार एसोसिएशन ने निर्णय लिया था कि जब तक मुख्य आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाते हैं, तब तक अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगी। बृहस्पतिवार को कासगंज, फिरोजाबाद और मैनपुरी की बार ने समर्थन दिया है। देर रात मुख्य आरोपी मानू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, सुबह बार की बैठक में अगला निर्णय लिया जाएगा।
विजेंद्रपाल सिंह, अध्यक्ष, बार एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed