फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Additional financial burden on 5,500 consumers due to increased meter load

Etah News: 5500 उपभोक्ताओं के जेब पर बिल का अतिरिक्त बोझ, बढ़ा मीटर लोड

Thu, 16 Jul 2026 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 16 Jul 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Additional financial burden on 5,500 consumers due to increased meter load
अनुपम कुमार
एटा। शहर के करीब 5,500 बिजली उपभोक्ताओं को इस महीने बिजली बिल देखकर बड़ा झटका लगा है। स्वीकृत क्षमता से अधिक बिजली का उपयोग करने पर विद्युत निगम ने पिछले तीन महीनों की खपत का आकलन कर इन उपभोक्ताओं का स्वीकृत लोड अपने आप बढ़ा दिया है। किसी उपभोक्ता का लोड 1 किलोवाट (kW) तो किसी का 2 किलोवाट तक बढ़ा दिया गया है। इससे उपभोक्ताओं के बिल में ''फिक्स चार्ज'' की राशि बढ़ गई है। उपभोक्ताओं का सबसे बड़ा आरोप यह है कि निगम ने इस बदलाव से पहले उन्हें कोई नोटिस या पूर्व सूचना नहीं दी।
विज्ञापन

विद्युत निगम द्वारा पिछले तीन महीनों की बिजली खपत का आकलन करने के बाद शहर के लगभग 5500 उपभोक्ताओं का स्वीकृत लोड बढ़ा दिया गया है, जिससे फिक्स चार्ज बढ़ने के कारण उपभोक्ताओं के मासिक बिजली बिलों में बढ़ोतरी हुई है। इधर उपभोक्ता बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के किए गए इस बदलाव का विरोध कर रहे हैं। इस कार्रवाई के तहत निगम ने घरेलू श्रेणी (एलएमवी 1) के 4338 उपभोक्ताओं का लोड कुल 4483 किलोवाट, व्यावसायिक श्रेणी (एलएमवी 2) के 666 उपभोक्ताओं का 725 किलोवाट, संस्थान श्रेणी (एलएमवी 4) के 29 उपभोक्ताओं का 35 किलोवाट, निजी नलकूप श्रेणी (एलएमवी 5) के 23 उपभोक्ताओं का 180 किलोवाट और औद्योगिक श्रेणी (एलएमवी 6) के 36 उपभोक्ताओं का 65 किलोवाट लोड बढ़ाया है। बढ़े हुए बिलों की शिकायत लेकर उपभोक्ता लगातार निगम कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं और उनका तर्क है कि गर्मी के मौसम में एसी और कूलर जैसे उपकरणों के अस्थाई उपयोग के कारण बिजली की खपत केवल कुछ समय के लिए बढ़ी थी, जिसे आधार बनाकर स्वीकृत लोड को स्थाई रूप से बढ़ाना उचित नहीं है और यदि उन्हें इस संबंध में पहले सूचित किया जाता तो वे अपनी आवश्यकता के अनुसार स्वयं निर्णय लेते। बिना जानकारी के लोड बढ़ाने से अब उन्हें हर महीने अधिक फिक्स चार्ज का भुगतान करना पड़ेगा।
विज्ञापन

बिना पूर्व सूचना के बाढ़ा दिया लोड
इस माह बिजली बिल सामान्य से काफी अधिक आया। यहां आकर पता चला कि मीटर का लोड एक किलोवाट बढ़ा दिया गया है। इसकी पहले कोई सूचना नहीं दी गई।
जैनेंद्र सिंह, उरहना

बिना नोटिस लोड बढ़ाना उपभोक्ताओं के हितों के खिलाफ है। यदि पहले जानकारी मिलती तो वे अपना पक्ष रख सकते थे। अब हर महीने अधिक बिल भरना पड़ेगा।
- अनुपम कुमार, अथाई
जरूरत के अनुसार बढ़वा लें भार
जिन उपभोक्ताओं ने लगातार तीन माह तक स्वीकृत लोड से अधिक बिजली का उपयोग किया, उनके मीटर का भार नियमानुसार बढ़ाया गया है। उपभोक्ता अपनी आवश्यकता के अनुरूप पहले ही लोड बढ़वा लें, जिससे भविष्य में किसी तरह की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुभाष चंद्र, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम

अनुपम कुमार

अनुपम कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed