फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Adamant on bills submitted without changing transformers , Hungama

बिना बिल जमा किए ट्रांसफार्मर बदलने पर अड़े, हंगामा

Mon, 23 Feb 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Mon, 23 Feb 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Adamant on bills submitted without changing transformers , Hungama
बिना बिल जमा किए ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग पर अड़े ग्रामीणों ने सोमवार को रेलवे रोड स्थित कार्यालय पर हंगामा कर कार्यालय का घेराव किया। अधिशासी अभियंता ग्रामीण से अभद्रता पर उतरे इन लोगों ने गांव में विद्युत वसूली शिविर न लगने देने की धमकी भी दी। एसडीएम सदर एवं कोतवाली पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीण वहां से चले गए।
विज्ञापन



सदर तहसील क्षेत्र के गांव त्रिलोकपुर में फुंके ट्रांसफार्मर को न बदले जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने रेलवे रोड स्थित कार्यालय पर प्रदर्शन किया। अधिशासी अभियंता से नोकझोंक कर अन्य काम भी नहीं होने दिया। अधिशासी अभिायंता ने बताया कि सवा लाख रुपये के बकाएदार पांच दर्जन उपभोक्ताओं में से आठ ने ही बिल का भुगतान किया है। अन्य कहने के बाद भी भुगतान नहीं कर रहे। इनका आरोप है कि सुबह ही पहुंचे इन लोगों ने अन्य विभागीय काम भी नहीं होने दिया। गांव में वसूली शिविर न लगाने की भी चेतावनी दी। मामले की सूचना जिलाधिकारी को दी गई। उनके निर्देश पर उपजिलाधिकारी एवं कोतवाली पुलिस पहुंची तब तक ग्रामीण चले गए। उपजिलाधिकारी अजीत कुमार सिंह के निर्देश पर अधिशासी अभियंता ने ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे सुनील कुमार सिंह के विरुद्ध तहरीर भी दी है।
विज्ञापन

वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि बीते एक सप्ताह से फुंका ट्रांसफार्मर शिकायतों के बाद भी नहीं बदला जा रहा। ऐसे में गांव अंधेरे में है। वहीं चक्की, ट्यूबवेल एवं अन्य कुटीर उद्योग चौपट पड़े हैं। फसलें सूख रही हैं। विरोध जताने वालों में गांव के सुनील सिंह, राजेश चौहान, पुष्पेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह, लोकेंद्र, हर्षित चौहान, गजेंद्र सिंह, कुलदीप चौहान आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्रामीणों पर सवा लाख रुपये से अधिक का विद्युत बिल बकाया है। शनिवार को आए इन लोगों को भुगतान के लिए कहा गया था। साथ ही ट्रांसफार्मर लगाने की भी बात कही थी, लेकिन सोमवार को पहुंचे इन लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। अभद्रता पर उतारू लोगों ने अन्य काम भी नहीं होने दिए। ऐसे में मुझे कार्यालय तक छोड़ना पड़ा।
- राजकुमार, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed