फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   action

तीन प्रधानाध्यापक सहित एक स्कूल के पूरे स्टाफ को नोटिस

Sat, 09 Nov 2019 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
action
एटा। निरीक्षण में मिली अव्यवस्थाओं, परिसर में गंदगी पर खफा बीएसए ने तीन प्रधानाध्यापकों सहित एक स्कूल के पूरे स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अनुपस्थित मिले शिक्षामित्र का अगले आदेश तक मानदेय रोक दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार का दिन प्राथमिक शिक्षा के लिए खास रहा। जिले के सभी विद्यालयों में संपन्न लर्निंग आउटकम परीक्षा के साथ ही नवागत बीएसए का पहला दौरा भी रहा। प्रावि कवार प्रथम में कक्षा पांच के 30 बच्चों में से नौ एवं द्वितीय स्कूल में छह बच्चे अनुपस्थित होने को बीएसए ने संपर्क की कमी बताते हुए दोनों प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

प्रावि नगला हमीर में शिक्षामित्र देवेंद्र सिंह तीन दिनों से बिना सूचना के अनुपस्थित मिलने पर अगले आदेश तक मानदेय रोकने के आदेश दिए। एमडीएम में हरी सब्जियों के कम प्रयोग पर प्रधानाध्यापक को सुधार के निर्देश दिए। उप्रावि चपरई में 15 बच्चों की अनुपस्थिति पर खफा बीएसए का पारा तब और बढ़ गया जब स्कूल का शिक्षक कुल पंजीकरण एवं उपस्थिति संख्या नहीं बता सका। शिक्षा अधिकारी ने पूरे स्टाफ को नोटिस जारी कर उदासीनता का जवाब मांगा है। प्रावि चपरई में मिली गंदगी अविलंब सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed