फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Action: Campaign run on the orders of CM, pavement empty

कार्रवाई : सीएम के आदेश पर चला अभियान, फुटपाथ खाली

Thu, 19 May 2022 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Action: Campaign run on the orders of CM, pavement empty
बस स्टैंड पर अपना अतिक्रमण हटाते दुकानदार। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। मुख्यमंत्री ने बुधवार शाम को वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान अतिक्रमण हटाने को लेकर निर्देश दिए। जिस पर अफसर बृहस्पतिवार सुबह से ही सक्रिय हो गए। जीटी रोड पर बुलडोजर सहित पहुंचकर फुटपाथ खाली कराए गए। फड़ों का सामान भर लिया गया। यहां एक लेन पर सीवर लाइन का काम होने से समस्या ज्यादा थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह से ही प्रशासनिक अधिकारियों का चाबुक फुटपाथ पर रेहड़ी-फड़ लगाने वाले लोगों पर चला। एसडीएम सदर शिव कुमार, सीओ सिटी कालू सिंह, ईओ डॉ. दीप वार्ष्णेय पुलिस बल सहित निकले। इस दौरान जीटी रोड पर शिकोहाबाद रोड तिराहा से लेकर शहीद पार्क तक अभियान चलाया गया। जहां जीटी रोड के दोनों तरफ फुटपाथ पर दुकानदारों का अतिक्रमण हटवाया गया। जिस दुकानदार ने आनाकानी की वहां पालिका के कर्मचारियों द्वारा सामान को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

29 वाहनों पर की गई कार्रवाई
एआरटीओ प्रशासन हेमचंद्र गौतम ने नियमों के उल्लंघन पर 29 वाहनों पर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि दो ईको कार और एक ऑटो को सीज किया गया है। वहीं एक डग्गामार बस सहित 26 वाहनों के चालान काटे गए। अभियान के दौरान एआरएम राजेश यादव, टीएसआई बचान सिंह शाक्य सहित पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed