{"_id":"689352a607c14dd6f40a7fdd","slug":"accused-of-taking-to-the-field-on-pretext-of-defecation-and-raping-etah-news-c-163-1-eta1001-137324-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: शौच के बहाने खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: शौच के बहाने खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप
Wed, 06 Aug 2025 06:33 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 06 Aug 2025 06:33 PM IST
विज्ञापन
एटा। किशोरी को शौच के बहाने खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया गया। पीड़ित किशोरी की मां ने एक युवक और उसकी बहन के खिलाफ थाना पिलुआ में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इससे पहले मंगलवार को पीड़िता सीएम योगी से शिकायत करने अलीगढ़ पहुंची थी। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित किशोरी की मां ने रिपोर्ट में लिखा है कि 31 जुलाई को गांव जोगामई निवासी एक किशोरी उनकी बेटी को शौच के बहाने अपने साथ खेतों की ओर ले गई। वहां पहले से घात लगाए बैठे प्रियांशू उर्फ गोलू ने बेटी को पकड़कर खेत में खींच लिया और दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। बेटी ने घर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी दी।
आरोप है कि थाने पहुंचने पर कोई सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार को अलीगढ़ में योगी आदित्यनाथ की सभा में पहुंचे। इसके बाद मंगलवार की देर रात थाना पिलुआ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सदर संजय कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
बेटी ने पिता पर ही लगाए थे आरोप
थाना प्रभारी पिलुआ प्रेमपाल सिंह ने बताया कि 31 जुलाई को पीआरवी-112 को सूचना मिली कि एक लड़की घर से कहीं चली गई है। सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। कुछ समय बाद किशोरी घर पर आ गई तो पीआरवी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी ने उससे पूछताछ की। किशोरी ने बताया कि उसके पिता ट्रक चालक हैं। शराब पीकर पीटते हैं और छेड़छाड़ करते हैं। इसलिए जान देने जा रही थी विचार बदल गया तो लौट आई।