{"_id":"5dcd97a88ebc3e54a3532da3","slug":"accident-etah-news-agr415270611","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। अलग अलग दो हादसों में ट्रैक्टर की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक पर मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सेवरा मोर्चा गांव निवासी गेंदालाल टेंपो से कहीं जा रहे थे। अमांपुर के सिकरवार इंटर कॉलेज के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक पर मामला दर्ज करवाया है।
वहीं सिढ़पुरा ब्लाक कार्यालय के सामने से पैदल जा रहे प्रेमपाल (30) पैदल जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
हादसे में घायल की उपचार के दौरान मौत
कासगंज। पटियाली थाना क्षेत्र में हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को मौत हो गई। पटियाली के गांव तेलियान निवासी आदित्य पाठक 11 नवंबर को बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान रतनपुर कॉलोनी निवासी बाइक चालक कुशाग्र श्रीवास्तव की बाइक से टक्कर हो गई थी। हादसे में आदित्य घायल हो गया था। परिजनों ने कुशाग्र के खिलाफ लापरवाही से बाइक चलाने का मामला दर्ज करवाया है।