{"_id":"5dcd94e78ebc3e54c14c41de","slug":"accident-etah-news-agr41526465","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर ने बाइक सवारों को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोडर ने बाइक सवारों को रौंदा, मौत
विज्ञापन
कासगंज में सड़क हादसे की सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे एएसपी, एसडीएम, सीओ व कोतवाली प्रभारी।
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। बाइक से बरात में शामिल होने जा रहे दो युवकों को लोडर ने रौंद दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
अलीगढ़ जनपद के गंगरी थाना क्षेत्र के गांव कमरउआ निवासी पुष्पेंद्र(25) पुत्र रामदास व विनोद (26) पुत्र नेमसिंह नदरई में एक बरात में शामिल होने आ रहे थे। ढोलना के पास खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में लोडर टकरा कर अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रहे पुष्पेंद्र व विनोद को रौंद दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
इसके बाद लोडर पीछे आ रहे दो अन्य बाराती रवेंद्र पुत्र लटूरी निवासी नगला बीचक व सत्यवीर पुत्र तेज सिंह निवासी अतरौली में टकरा गया। इससे वे दोनों भी घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर उपजिलाधिकारी ललित कुमार, सीओ आईपी सिंह एवं कोतवाली प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
11 माह पूर्व हुई थी मृतक विनोद की शादी
कासगंज। सड़क हादसे में मृतक विनोद की शादी जनवरी माह में ही हुई थी। उसकी मौत से पत्नी प्रीती का रो रो कर बुरा हाल हो गया। उसकी पत्नी प्रीती का रो रो कर बुरा हाल था।