फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   AAP assigned picket-performing memorandum

आम आदमी पार्टी ने धरना-प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Tue, 25 Aug 2015 06:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Tue, 25 Aug 2015 06:21 PM IST
विज्ञापन
 AAP assigned picket-performing memorandum
आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को सूबे में एक समान शिक्षा की मांग को लेकर कलक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम पीके सक्सेना को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।  धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला संयोजक डीके राजपूत ने कहा कि चाहे चपरासी का बेटा हो या अधिकारी का सबको एक समान शिक्षा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि डा. राममनोहर लोहिया की समाजवादी सोच के साथ सत्ता में आई वर्तमान सरकार सूबे की शिक्षा व्यवस्था पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उच्च न्यायालय ने अपना फैसला दिया है कि सभी राज्य के खजाने से वेतन लेने वाले जनप्रतिनिधि व अधिकारियों के बच्चे सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करेंगे। इसे राज्य सरकार अविलंब जारी करे।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. ओम शंकर सिंह, रणजीत यादव, सरोज कुमार दुबे, विवेक कुमार, रजत वर्मा, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सोनू शर्मा, अलोक जोशी, महीपाल सिंह, विवेक सिंह सहित आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed