फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   aandhee se ukhade bijalee ke khambhe aur hordings

आंधी से उखड़े बिजली के खंभे और होर्डिंग्स

Mon, 23 May 2016 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Mon, 23 May 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
aandhee se ukhade bijalee ke khambhe aur hordings
आंधी में गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सोमवार शाम सवा छह बजे आई धूल भरी आंधी ने यातायात पर ब्रेक लगा दिया। आंधी से जिले के कई इलाकों में बिजली के खंभे उखड़ गए और तार टूट गए। वहंी हाईवे के किनारे लगे होर्डिंग्स उड़ गए। नगर के आसपास, अवागढ़, मारहारा और अलीगंज क्षेत्र में पेड़ उखड़ गए। 
विज्ञापन

धूल भरी आंधी के कारण सोमवार शाम कुछ देर के लिए जनजीवन प्रभावित हो गया। हाईवे पर वाहन जहां के तहां ठहरे तो बाइक, कार, साइकिल सवारों का जहां जगह मिली वह वहीं रुक गए। बाजार में व्यापारियों ने दुकानों के शटर गिर दिए। आंधी के दौरान रोडवेज बसअड्डे से लेकर अलीगंज तिराहे तक दो दर्जन से अधिक होर्डिंग्स आंधी में उड़ गए। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक बिजली के पोल उखड़ने के अलावा तार टूटने से जैथरा, अलीगंज, सकीट, मारहारा, निधौलीकलां, जलेसर में दर्जनों गांवों की बिजली गुल हो गई। धूल भरी आंधी के कारण लोग घरों और दुकानों में दुबकने को मजबूर हो गए। वहीं शहर के रामलीला मैदान में कृष्णलीला के लिए लगाया गया पंडाल उड़ गया। जबकि हिंदूनगर के सामने हाईवे पर पेड़ उखड़ कर गिर गया। वहीं धूल भरी आंधी से बचने के लिए लोग भागते दिखाई दिए। जिला प्रशासन ने आंधी के कारण जिले में जनहानि का नुकसान होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed