फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Aalu crop damage

अालू की फसल को अधिक नुकसान

Wed, 25 Mar 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Wed, 25 Mar 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
एटा। गत दिनों हुई बरसात से जिले में फसलों को हुए नुकसान का आंकलन कर राजस्व व कृषि विभाग की टीम ने अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। अब राजस्व विभाग ऐसे किसानों की सूचियां बना रहा है, जिनका नुकसान 25 प्रतिशत से ज्यादा हुआ है। बता दें कि शासन 25 प्रतिशत से अधिक फसलों के नुकसान का भार झेल रहे किसानों को मुआवजा देने की तैयारी कर रहा है। राजस्व विभाग के अनुसार जिले में सबसे अधिक आलू की फसल 36.35 प्रतिशत प्रभावित हुई है।
विज्ञापन



पिछले एक माह में तेज हवाओं के साथ तीन-चार बार हुई बारिश से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा था। प्रदेश सरकार भी गंभीर हो गई थी। आनन-फानन में जिला प्रशासन को फसलों में हुए नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए थे।  अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व राजेंद्र कुमार ने बताया कि सूची बनाने का कार्य तेजगति से किया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट भी जल्द शासन को भेज दी जाएगी।  
विज्ञापन

---
मुआवजा को लेकर किसानों को राहत
ब्यूरो
एटा। शासन की नीति के अनुसार पहले प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का मुआवजा उन किसानों को मिलता था, जिन किसानों की फसलों को 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान होता था, लेकिन अब शासन ने इस नीति में बदलाव किया है। अब शासन जिला प्रशासन से उन किसानों की सूची तलब कर रहा है। जिनकी फसलों को 25 प्रतिशत से अधिक का नुकसान हुआ है। एडीएम वित्त व राजस्व राजेंद्र कुमार के अनुसार मुआवजा कब तक आएगा, इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन शासन की ऐसी मंशा है कि 25 प्रतिशत से अधिक नुकसान वाले किसानों को भी मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां नुकसान के सदमे से नहीं, बीमारी से हुई किसानों की मौत
एटा। बरसात के बाद जिले में तीन किसानों की मौत नुकसान के सदमे से नहीं बल्कि बीमारी के चलते हुई थी। यह दावा जिला प्रशासन ने किया है। एडीएम वित्त व राजस्व ने बताया कि नुकसान के सदमे में किसानों की मौत की सूचना मिली थी, लेकिन जांच के बाद उक्त किसानों की मौत का कारण बीमारी से होना पाया गया। बता दें कि सदमे में किसानों की मौत होने के चलते मुख्यमंत्री ने उनके परिवारीजनों को पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की थी।
---
फसल बार हुए नुकसान की रिपोर्ट
फसल                         नुकसान प्रतिशत में
गेहूं                                 26.29 प्रतिशत
सरसों                               15.22 प्रतिशत
मटर                                14.79 प्रतिशत
आलू                                36.35 प्रतिशत

अन्य                                 13.38 प्रतिशत
ओवर ऑल जिले में फसलों को नुकसान - 24.71 प्रतिशत
---
जिले में कुल कृषि क्षेत्र- 166215.595 हेक्टेयर
प्रभावित क्षेत्र           - 41081.286 हेक्टेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed