फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   aaloo khareed ko banaaya ek kendr, gaid lain ka intajaar

आलू खरीद को बनाया एक केंद्र, गाइड लाइन का इंतजार

Thu, 13 Apr 2017 11:35 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Thu, 13 Apr 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
aaloo khareed ko banaaya ek kendr, gaid lain ka intajaar
आलू को लेकर परेशान ‌क‌िसान - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सरकार ने आलू किसानों को राहत देने के लिए खरीद का सरकारी मूल्य तो निर्धारित कर दिया है। शहर में एक खरीद केंद्र भी बना लिया गया है लेकिन अभी तक खरीद के मानक की गाइड लाइन नहीं भेजी है। जिसके चलते खरीद को अभी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
जिले में 5310 हैक्टेयर मे आलू बोया गया। आलू की बंपर पैदावार हुई। लगभग 1.40 मीट्रिकटन आलू के उत्पादन का अनुमान है। इस आलू में से जिले में संचालित 11 कोल्ड स्टोरेज में 66245 मीट्रिकटन आलू का भंडार किया जा चुका है। जबकि काफी मात्रा में आलू प्रतिदिन की घरेलू उपयोग में खपत हो चुका है। शासन से खरीद के लिए 487 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद का मूल्य निर्धारित किया गया है। खरीद के लिए अभी तक शासन से मानक निर्धारित होकर नहीं आए हैं। इसका ही इंतजार है जिले में आलू की चिपसोना, 1048, जीएम, हीरा चंबल, 3797 सहित कई वैरायटी पैदा होती है। इसमें भी अलग अलग साइज का आलू खोदाई के समय निकलता है। छर्री आलू काफी कम कीमत पर बाजार में बिकता है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर खरीद के लिए उद्यान विभाग ने गल्ला मंडी परिसर में एक क्रय केंद्र निर्धारित कर यूपी स्टेट एग्रो को जिम्मेदारी सौंपी है, लेकिन गाइड लाइन न मिल पाने से उद्यान विभाग एवं खरीद एजेंसी यह समझ नहीं पा रही कि किसान को कौन सा आलू खरीदना है। आलू खरीदकर इसके भंडारण के लिए भी समस्या हो सकती है। कोल्ड स्टोरेज में जो क्षमता है उसके हिसाब से भंडारण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलू की खरीद के लिए गाइड लाइन आने का इंतजार किया जा रहा है। एक केंद्र व एक कोल्ड स्टोर भंडारण के लिए निर्धारित कर लिया है।
- एनडी त्रिपाठी, उद्यान निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed