फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   aadhe jile mein 48 ghante se bijalee aapoorti baadhit

आधे जिले में 48 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित

Sun, 12 Jun 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Sun, 12 Jun 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
aadhe jile mein 48 ghante se bijalee aapoorti baadhit
आंधी और बारिश से आई बाधा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शुक्रवार रात आई आंधी और बारिश के दौरान तार टूटने और खंभे टूटने से गुल हुई बिजली 48 घंटे बाद भी सुचारु नहीं हो पाई है। वहीं शहर की आधा दर्जन कालोनियों में शनिवार रात और रविवार सुबह लोकल फॉल्ट के कारण बिजली गुल हो गई। इसके चलते शहर और ग्रामीण क्षेत्र के हजारों लोगों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़। हालांकि पावर कर्मचारी युद्ध स्तर पर बिजली आपूर्ति सुचारु करने में जुटे हैं। बिजली गुल होने के कारण देहात क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को परेशान का सामना करना पड़ हा है। 
विज्ञापन

शुक्रवार रात आई आंधी और हल्की बारिश में पेड़ उखड़ कर तारों पर गिरने और खंभे टूटने से जलेसर, अवागढ़, जैथरा, राजा का रामपुर, सकीट, मलावन, रिजोर क्षेत्र में एक दर्जन स्थानों पर खंभे टूटे और इतने की स्थानों पर तार टूट गए। इसके चलते पिछले 48 घंटे से उपरोक्त इलाकों में बिजली गुल होने से ग्रामीण परेशान हैं। पावर कर्मचारियों ने टूटे तार जोड़ कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी, लेकिन खंभे लगा कर बिजली आपूर्ति बहाल करने में कर्मचारियों के पसीने छूट रहे हैं। इसके चलते सैकड़ों ग्रामीणों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह लोग हैंडपंप पर पानी के लिए लाइन लगाए दिखाई दिए। वहीं शनिवार रात पालिका फीडर के पास तार टूटने के कारण लगातार चार घंटे बिजली गुल रही। देर रात एक बजे बिजली आई, लेकिन सुबह चार बजे दोबारा तार टूटने से बिजली गुल हो गई। इसके चलते अवंतीबाईनगर, सुनहरीनगर, अलीगंज रोड, आधा हाईवे, घंटाघर और हाथीगेट इलाके में नौ बजे तक बिजली गायब होने से लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ा। हालांकि पालिका प्रशासन ने जेनरेटर से नलकूप चलाकर इलाके में एक घंटा लेट पानी की आपूर्ति कराई, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। विद्युत वितरण खंड शहर के अधिशासी अभियंता राजीव चतुर्वेदी का कहना है कि सभी फीडर पर बिजली दी गई, लेकिन लोकल फाल्ट होने के कारण कुछ कालोनियों में बिजली गुल रही। जबकि देहात के एक्सईएन राजकुमार का रविवार को मोबाइल फोन बंद होने से संपर्क नहीं हो पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed