फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A young man's body was found hanging; his wife suspected murder.

Etah News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका

Sun, 21 Sep 2025 05:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 21 Sep 2025 05:33 PM IST
विज्ञापन
A young man's body was found hanging; his wife suspected murder.
मृतक विजय सिंह का फाइल फोटो
सकीट। गांव गढि़या कोंची में शनिवार को भाई से विवाद के बाद युवक घर से चला गया। बाद में उसका शव फंदे पर लटका मिला। पत्नी ने हत्या की आशंका जताई है। उसका लगभग 1 वर्ष पूर्व ही विवाह हुआ था।
विज्ञापन

गांव गढि़या कोंची निवासी प्रीती ने बताया कि पति विजय (24) पंजाब के लुधियाना में रहकर एक कंपनी में नौकरी करते थे। शनिवार को ही वह घर लौटे थे। उनके लिए खाना बना रही थी तभी सास आकर कुछ कहने लगी और विवाद हो गया। इसी बीच जेठ सीटू वहां आकर विवाद करने लगे और बात करते-करते विजय को अपने साथ ले गए। शाम को जानकारी मिली कि पति का शव गांव के बाहर खेतों के पास पेड़ पर लटका है। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

मृतक के ससुर ग्रीश चंद्र निवासी खेतूपुरा थाना जैथरा ने बताया कि बेटी प्रीती का विवाह 1 वर्ष पूर्व विजय के साथ किया था। बेटी लगभग 8 माह की गर्भवती है। आरोप लगाया कि सीटू से विवाद के बाद तनाव में आकर विजय ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पत्नी ने हत्या की आशंका जताई है। सीओ सकीट कीर्तिका सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को फंदा काटकर नीचे उतारा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed