{"_id":"655b86ad1719891b910928f4","slug":"a-young-man-who-went-to-ask-for-land-sale-money-was-beaten-up-by-three-including-pradhan-died-etah-news-c-163-1-sagr1017-8542-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जमीन बिक्री की रकम मांगने गए युवक को प्रधान सहित तीन ने पीटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जमीन बिक्री की रकम मांगने गए युवक को प्रधान सहित तीन ने पीटा, मौत
Mon, 20 Nov 2023 09:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 20 Nov 2023 09:52 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के एक गांव में जमीन बिक्री की रकम लेने रविवार को गए युवक पर तीन लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। घायल को लेकर परिजन सीएचसी अलीगंज पर पहुंचे। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां सोमवार तड़के उसने दम तोड़ दिया। प्रधान सहित तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
गांव गढि़या जगन्नाथ निवासी संजीव सिंह राठौर (45) की मौत हुई है। भाई राजीव का आरोप है कि गांव के ही शीलेंद्र ने अपनी पत्नी सावित्री देवी के नाम संजीव से चार बीघा जमीन का बैनामा दो बार में 3 जनवरी और जुलाई 2023 को कराया। इसकी रकम करीब 5 लाख रुपये शेष रह गई थे। इसको बार-बार टाला जा रहा था। रविवार सुबह शीलेंद्र उर्फ शीलू के घर संजीव रुपये मांगने गया था। यहां पहले से शीलेंद्र अपने भाई वीरेश और ग्राम प्रधान अखिलेश सिंह राठौर के साथ बैठा था। ये सभी रुपये मांगने पर आग बबूला हो गए और देने से इन्कार कर दिया।
हत्या के इरादे से लात-घूसों से सीने पर वार कर भाई की पिटाई कर दी। इससे उसकी हालत बिगड़ गई और छाती में तेज दर्द होने लगा। तब डायल 112 पर कॉल करके सूचना दी और एंबुलेंस से भाई को सीएचसी अलीगंज लेकर गए। बताया कि यहां हालत नाजुक होने के चलते मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान सोमवार तड़के करीब 3 बजे मौत हो गई। डायल 112 के माध्यम से कंट्रोल रूम में शिकायत की गई। इसके बाद पुलिस गांव पहुंची और थाना पुलिस को भी सूचना दी गई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
दरोगा ने छोड़ा एक आरोपी, बवाल होने से बचा
परिजन शव को पोस्टमार्टम हाउस लेकर पहुंचे। मौत की जानकारी पर आरोपी शीलेंद्र और प्रधान अखिलेश भी पहुंच गए। दोनों वीडियो बनाने लगे। परिजन ने जब यह देखा तो दोनों पक्षों में झड़प होने लगी। आरोप है कि थाना राजा का रामपुर पर तैनात दरोगा उदयवीर सिंह व एक अन्य उप निरीक्षक ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। लेकिन दरोगा उदयवीर ने आरोपी शीलेंद्र को छोड़ दिया। इस पर पुलिस से भी परिजन की नोकझोंक हुई। दरोगा पर आरोप है कि सांठगांठ के चलते आरोपी को छोड़ा गया है।
-- -वर्जन-- -
युवक पहले से ही बीमार था। परिजन आरोप लगा रहे हैं उसके आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के भागने में उप निरीक्षक की लापरवाही रही है। मामला अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा। - रूपेश कुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक