फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A young man was murdered due to illicit relations and his body was thrown away

Etah News: अवैध संबंधों में युवक की हत्या कर फेंका शव

Thu, 10 Apr 2025 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 10 Apr 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
A young man was murdered due to illicit relations and his body was thrown away
मृतक अशोक का फाइल फोटो - फोटो : मृतक अशोक का फाइल फोटो
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव शिवसिंहपुर के पास बृहस्पतिवार को एक युवक का शव मिला। मृतक की गर्दन और आंख पर गंभीर चोट के निशान थे। काफी देर बाद गांव नगला मोती थाना ढोलना जिला कासगंज निवासी मुकेश ने अपने छोटे भाई अशोक (36) के रूप में पहचान की। आरोप लगाया कि अवैध संबंधों के कारण ममेरे भाई के साथ मिलकर गांव के ही एक युवक ने हत्या कर शव को यहां फेंका है।
विज्ञापन

गांव नगला मोती निवासी मुकेश ने बताया कि 4 वर्ष से गांव की ही एक महिला के साथ भाई अशोक के अवैध संबंध चल रहे थे। कई बार इसको समझाया मगर नहीं माना। महिला ने पति के दबाव के चलते 3 वर्ष पहले अशोक के खिलाफ छेड़छाड़ का केस भी दर्ज कराया था। उसके बाद भी इन लोगों का मिलना-जुलना जारी रहा। एक दिन महिला के पति व पुत्र ने अशोक को धमकी भी दी थी। इसके कारण अशोक गांव में कम ही आता-जाता था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भाई अधिकांश समय कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव ककहरा में अपने मामा के घर पर रुक जाता था। यहीं रहकर वह किसी का ट्रैक्टर चलाता था। अंतिम बार 4 दिन पहले अशोक गांव में आया था, उसके बाद कोई बात नहीं हुई। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना मिली कि गांव शिवसिंहपुर के पास एक युवक का शव मिला है। एटा मोर्चरी पर पहुंचकर फोटो व कपड़े देखकर पहचाना कि अशोक का शव है। बताया कि ममेरे भाई के भी उस महिला से संबंध हो गए थे। अशोक को मारने में महिला के पति के साथ ही ममेरा भाई भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह पूर्व बेची थी अपने हिस्से की जमीन
मुकेश ने बताया कि महिला के चक्कर में अशोक घर पर कम ही आता था। इतना ही नहीं यह जहां होता था महिला खुद ही मिलने चली आती थी। आरोप लगाया कि महिला के कारण ही लगभग 1 माह पूर्व अशोक ने अपने हिस्से की डेढ़ बीघा जमीन भी बेच दी। आरोेप लगाया कि महिला के पति व ममेरे भाई ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed