{"_id":"69d00548dad3d2be0a0aff80","slug":"a-young-man-injured-in-a-road-accident-died-during-treatment-etah-news-c-163-1-eta1004-148646-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
Fri, 03 Apr 2026 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
शैलेंद्र फाइल फोटो
एटा। थाना सकीट क्षेत्र के कवार गांव निवासी बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
कवार के प्रधानपति साहिल ने बताया कि चार दिन पहले गांव के ही शैलेंद्र पुत्र रामेश्वर (30) का शिकोहाबाद रोड स्थित गंगनपुर गांव पर सड़क हादसा हुआ था। बाइक सवार शैलेंद्र अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया था। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर गए। यहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत बताते हुए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। बताया कि मृतक पेशे से किसान है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।