{"_id":"68f3f459ec35e510590f1ac5","slug":"a-young-man-from-another-community-took-the-teenager-away-etah-news-c-163-1-eta1006-140745-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: किशोरी को ले गया दूसरे समुदाय का युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: किशोरी को ले गया दूसरे समुदाय का युवक
Sun, 19 Oct 2025 01:41 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
जलेसर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव पुन्हेरा निवासी दूसरे समुदाय के युवक पर नाबालिग बेटी को ले जाने का आरोप लगाया है। धर्म परिवर्तन कराए जाने की आशंका जताई है।
पीड़िता ने रिपोर्ट में लिखा है कि 14 अक्तूबर की शाम को 17 वर्षीय बेटी घर से एटा जाने की बात कहकर निकली थी। शाम को घर नहीं पहुंची तो चिंता हुई। इसके बाद उसे आसपास के क्षेत्र व रिश्तेदारी में तलाश किया गया। कहीं कोई पता नहीं लगा तो थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने जा रही थी। उसी समय किसी ने बताया कि बेटी को गांव पुन्हेरा निवासी अकील अपने ऑटो में बिठाकर ले गया है। आरोपी के घर जाकर पता लगाया तो मालूम पड़ा कि उसने दो दिन बेटी को घर पर रखा। इसके बाद कहीं बाहर ले गया है।
महिला का आरोप है कि अकील उनकी नाबालिग बेटी को फुसलाकर ले गया है और शादी कर सकता है। यह भी आशंका जताई कि आरोपी बेटी से विवाह कर उसका धर्म परिवर्तन भी करा सकता है। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही किशोरी को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।