{"_id":"682091b7f8a0f37d470485a0","slug":"a-young-man-died-after-his-bike-slipped-etah-news-c-163-1-eta1003-133424-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बाइक फिसलने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बाइक फिसलने से युवक की मौत
Sun, 11 May 2025 05:31 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 11 May 2025 05:31 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज। नयागांव थाना क्षेत्र के नगला मोच के मोड़ पर बाइक फिसलने से एक युवक की मौत हो गई। वह रविवार की दोपहर घर से अलीगंज जाने के लिए निकला था।
नयागांव थाना क्षेत्र के गांव उभई असदनगर का रहने वाला 19 वर्षीय सुमित रविवार सुबह करीब 11 बजे अलीगंज जाने के लिए बाइक से निकला था। चार किमी की दूरी तय कर वह नगला मोच के मोड़ पर पहुंचा ही था कि अचानक बाइक के फिसलने पर वह गिर गया। सड़क पर गुजर रहे राहगीरों ने अचेतावस्था में पड़े सुमित को पहचानते हुए उसके परिजन को खबर दी।
जानकारी मिलते ही परिवारीजन पहुंचे और घायल सुमित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुमित की मौत की खबर पर गांव से लोग अस्पताल पहुंचना शुरू हो गए। नयागांव थाना प्रभारी रितेश ठाकुर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद