फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A woman body was found on a service road near Chitauni.

UP: प्रेमिका के साथ डीजे बजा रहा था पति..तभी पहुंच गई पत्नी, फिर हाईवे किनारे मिली महिला की लाश; हत्या का आरोप

Mon, 22 Sep 2025 05:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 22 Sep 2025 05:50 PM IST
सार

महिला का हाईवे किनारे सर्विस रोड पर शव मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति के किसी और से संबंध हैं। इसको लेकर महिला से मारपीट की गई। हत्या कर शव फेंक दिया गया।
 

विज्ञापन
A woman body was found on a service road near Chitauni.
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के गांव छितौनी निवासी एक महिला का शव गांव के पास ही हाईवे के किनारे साेमवार सुबह सर्विस रोड पर पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर पुलिस और परिजन कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतका के भाई ने बहनोई पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गांव फरीदा गोकुल थाना एका निवासी मोरध्वज ने बताया कि 2019 में बहन आकांक्षा (24) का विवाह कोतवाली देहात के गांव फरीदा निवासी पंकज कुमार के साथ किया था। सोमवार की सुबह सूचना मिली कि बहन का शव गांव छितौनी के पास से गुजर रहे हाईवे के सर्विस रोड पर खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिला है। जानकारी मिलते ही सब लोग यहां आ गए।
विज्ञापन


 
Trending Videos

आरोप लगाया कि बहन के शरीर की चोटों को देखकर लग रहा है कि सड़क दुर्घटना में उसकी मौत नहीं हुई है। बहनोई ने दूसरी महिला के साथ प्रेम संबंधों के कारण बहन की हत्या कर शव को सड़क पर डाल दिया ताकि हत्या को हादसा दिखाया जा सके।

मोरध्वज ने बताया कि बहनोई पंकज शादी समारोह व अन्य कार्यक्रमों में डीजे लगाने का काम करता है। एक महिला के साथ उसके प्रेम संबंध हैं जो कि विवाह के पहले से चल रहे हैं। मोरध्वज के अनुसार घटना के बाद गांव वालों ने बताया है कि रविवार को गांव में एक कार्यक्रम था। वहां पंकज डीजे लगाने गया था। आरोप है कि जिस महिला से प्रेम संबंध हैं वह भी साथ गई थी।

 
विज्ञापन

जानकारी होने पर आकांक्षा भी वहां पहुंच गई। इसी वजह से बहनोई ने बहन के साथ गाली-गलौज की और बाद में घर आने पर पीटा। इसके बाद हत्या कर बहन के शव को हाईवे के सर्विस रोड पर डाल आया।

 
विज्ञापन

पंकज ने डीजे को लाने-ले जाने के लिए दो लोडर वाहन खरीदे थे। इसमें से एक का पंजीकरण उसी महिला के नाम पर कराया था। मोरध्वज का आरोप है कि बहनोई पंकज ने पहले भी कई बार बहन को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जिसकी शिकायत पुलिस से की मगर कोई सुनवाई नहीं हुई।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। -संजय सिंह, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed