फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A terracotta art awareness camp will be held in Dharpasi on July 28.

Etah News: धरपसी में 28 जुलाई को लगेगा माटीकला जागरूकता शिविर

Fri, 24 Jul 2026 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
A terracotta art awareness camp will be held in Dharpasi on July 28.
एटा। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड की योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने और कुम्हार समुदाय के साथ-साथ अन्य युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए 28 जुलाई को विकास खंड मारहरा के ग्राम धरपसी में माटीकला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। दोपहर 12 बजे शुरू होने वाले कार्यक्रम में बोर्ड की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम, वित्तीय सहायता, आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने की योजनाओं तथा स्वरोजगार से जुड़े विभिन्न अवसरों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। विशेषज्ञ प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करेंगे, ताकि पात्र लाभार्थी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। उन्होंने क्षेत्र के कुम्हार समुदाय, स्वयं सहायता समूहों, युवाओं व माटीकला कार्य में रुचि रखने वाले सभी लोगों से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। उनका कहना है कि सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर ग्रामीण युवा और कारीगर अपनी आय बढ़ाने के साथ आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed