फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A teenager dies after being buried in mud

मिट्टी की ढाय में दबकर किशोर की मौत

Sat, 27 Mar 2021 10:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
A teenager dies after being buried in mud
एटा। थाना मिरहची क्षेत्र के गांव पिथनपुर में शुक्रवार को मिट्टी की ढाय में दबकर 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। वहीं कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सरदलगढ़ में शनिवार सुबह मिट्टी की ढाय में चाची और भतीजी दब गईं। अन्य महिलाओं ने दोनों को बमुश्किल बाहर निकाला। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव पिथनपुर निवासी सनी कुमार (14) पुत्र उमाकांत शुक्रवार को गांव के अन्य लोगों के साथ मिट्टी खोद रहा था। तभी अचानक मिट्टी की ढाय गिर पड़ी और सनी उसमें दब गया। अन्य लोगों ने काफी प्रयास के बाद किशोर को निकाला।
विज्ञापन

आनन-फानन किशोर को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सिकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले आए। किशोर की होली से पूर्व मौत होने से पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, कोतवाली देहात के गांव सरदलगढ़ निवासी सुनीता देवी पत्नी ओमपाल सिंह अपने जेठ कमल सिंह की 12 वर्षीय पुत्री प्रियंका के साथ पीला मिट्टी लेने शनिवार सुबह करीब आठ बजे गईं थी। मिट्टी खोदते समय यकायद ढाय गिर गई और दोनों मिट्टी में दब गईं।

उनके साथ आईं गांव की अन्य महिलाओं में चीखपुकार मच गई। चीखपुकार की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण पहुंच गए और बमुश्किल दोनों को निकाला गया। परिजनों ने बताया कि प्रियंका पूरी तरह से मिट्टी में दब चुकी थी। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed