{"_id":"6afca05daee03bdae202d5b4","slug":"a-generator-alternator-was-stolen-right-in-front-of-the-police-station-etah-news-c-163-1-eta1014-160340-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: थाने के सामने ही चोरी कर ले गए जनरेटर का अल्टरनेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: थाने के सामने ही चोरी कर ले गए जनरेटर का अल्टरनेटर
विज्ञापन
जनरेटर का पार्ट्स चोरी होने के बाद देखते लोग। स्रोत वीडियोग्रेव
एटा। जैथरा में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब उन्हें थाने के सामने भी वारदात करने से खौफ नहीं है। चोर थाना परिसर के ठीक सामने स्थित शिवा मशीनरी स्टोर से जनरेटर का अल्टरनेटर खोलकर ले गए। सुबह दुकान पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच इस वारदात ने पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कस्बे में थाने के सामने रहने वाले दुकान स्वामी शिवानंद दुबे ने बताया कि अज्ञात चोर दुकान में रखे जनरेटर का अल्टरनेटर खोलकर ले गए। सुबह दुकान पहुंचने पर जनरेटर का अल्टरनेटर गायब मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। हैरानी की बात यह है कि दुकान थाना जैथरा कार्यालय के ठीक सामने स्थित है। इसके बावजूद चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देकर भाग गए।
उन्होंने मीडिया को बताया कि जैथरा क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे पहले सबमर्सिबल की केबल, बाइक और भैंस चोरी की घटनाएं भी हो चुकी हैं। इन घटनाओं का खुलासा नहीं होने से लोगों में असुरक्षा की भावना है। वहीं थाने के सामने चोरी की वारदात ने पुलिस की सक्रियता और रात्रि गश्त की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
-
पुलिस घटनाओं के बारे में जानकारी करते हुए गहनता से छानबीन कर रही है जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे। उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 9राजेश सिंह, सीओ अलीगंज