{"_id":"69dd3e8855d425771006613a","slug":"a-fine-of-rs-1-lakh-will-be-imposed-on-finding-books-of-private-publishers-etah-news-c-163-1-eta1004-149147-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: निजी प्रकाशक की किताबें मिलने पर एक लाख का लगेगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: निजी प्रकाशक की किताबें मिलने पर एक लाख का लगेगा जुर्माना
Tue, 14 Apr 2026 12:35 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
एटा। जिले में निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें थोपकर अभिभावकों पर आर्थिक बोझ डालने वाले स्कूल अब शिक्षा विभाग के निशाने पर हैं। एनसीईआरटी की अनिवार्य पुस्तकों को दरकिनार करने के मामले में अब जुर्माना लगाया जाएगा। हर स्कूल पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगेगा। तय समय में जुर्माना जमा न हुआ और नियमों का पालन नहीं किया गया तो यह रकम सीधे पांच लाख तक पहुंच जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि जिले में कई विद्यालयों का निरीक्षण किया गया जहां कुछ विद्यालयों में एनसीआईआरटी की किताबें संचालित हुए नहीं पाई गई। उन विद्यालयों को चेतावनी दी गई है। वहीं उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार विद्यालय में एनसीईआरटी की जगह निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें पाए जाने पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं अगर दूसरी बार निरीक्षण के दौरान निजी प्रकाशक की किताबें पाए जाने पर विद्यालय पर पांच लाख रुपये के जुर्माने के साथ मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य व प्रबंधक स्वयं उत्तरदायी होंगे। साथ ही दाखिला के दौरान किताबों के नाम पर मनमानी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं होगी। जिन स्कूलों ने नियम तोड़े हैं, उन्हें अंतिम मौका दिया गया है। इसके बाद सीधी कार्रवाई होगी।