फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A dispute broke out during a cricket match, injuring one person.

Etah News: क्रिकेट मैच के बीच हुआ विवाद, एक घायल

Thu, 02 Oct 2025 05:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 02 Oct 2025 05:25 PM IST
विज्ञापन
A dispute broke out during a cricket match, injuring one person.
एटा। क्रिकेट मैच के दौरान गांव होर्ची में विवाद हो गया। मैच हारने से परेशान हुए दूसरी टीम के खिलाड़ियों ने विजेता टीम के साथ लड़ाई कर दी। इस बीच-बीच बचाव में एक किशोर के चोट लग गई। मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

थाना निधौली कलां के गांव हाेर्ची निवासी कृष्ण कुमार उर्फ कृष्णा यादव ने बताया कि वह रोज की तरह बुधवार की देर शाम गांव के बाहर मैदान में क्रिकेट मैच खेल रहा था। उसकी टीम जीत गई तो हारी हुई टीम के खिलाड़ियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के बीच वाद-विवाद के बाद लड़ाई होने लगी। एक दूसरे के ऊपर क्रिकेट बैट से खिलाड़ियों ने हमला कर दिया। यह देखकर जब वह बीच-बचाव करने पहुंचा तो दूसरी टीम के दो खिलाड़ियों ने पकड़कर जमीन पर गिराया और बैट से पीटने लगे। जिसकी वजह से सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देखकर आसपास मौजूद अन्य लोग मौके पर पहुंचे और कृष्णा को बचाया। हमला करने वाले लड़के मौके से भाग गए। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देते हुए कृष्णा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निधौली कलां पहुंचाया। यहां अवकाश होने की वजह से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाए।

उपचार के बाद कृष्णा को मेडिकल कॉलेज के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी जयेंद्र प्रसाद मौर्य ने बताया कि किशोर का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed