{"_id":"68d2c508efa9280e580bdf8c","slug":"a-deadly-attack-was-carried-out-at-the-last-moment-from-the-field-one-person-got-injured-by-the-bullet-etah-news-c-163-1-eta1001-139460-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: खेत से लौटते समय किया जानलेवा हमला, गोली लगने से एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: खेत से लौटते समय किया जानलेवा हमला, गोली लगने से एक घायल
विज्ञापन
एटा। गांव नावर में खेत से लौटते समय आरोपियों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। फायरिंग के दौरान युवक के पैर में गोली लग गई। परिजन ने गांव के ही अनुज सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि सोमवार की देर रात भाई नितिन चौहान खेत से घर लौट रहे थे। उसी समय गली के अंधेरे में कुछ लोगों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। एक गोली आकर नितिन के पैर में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन लेकर सामुदायकि स्वास्थ्य केंद्र निधौली कलां आए। यहां से चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में उपचार के बाद नितिन को सर्जिकल वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिवार के ही लोग हैं। इनका पुराना जमीन से संबंधित विवाद चल रहा है। मामले में अनुज, लवकुश और मनोज पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।